Ro no D15139/23

योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु आयोजित कार्यक्रम को सभी विभाग समन्वय से क्रियान्वित कर कार्यक्रम को बनाएं सफल-कलेक्टर हरिस एस

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

जगदलपुर, 16 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने कहा कि आगामी दिनों में आयोजित होने सभी कार्यक्रम को सभी विभाग समन्वय से क्रियान्वित कर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। साथ ही कार्यक्रमों के आयोजन उपरांत उनकी ऑन लाइन रिपोर्टिंग भी कराना सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर की अध्यक्षता में सोमवार की शाम आयोजित समय-सीमा की बैठक में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान, सेवा पखवाड़ा और आदि कर्मयोगी कार्यक्रम आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम हेतु आवश्यक तैयारी करने और प्रधानमंत्री से संवाद करने वाली महिलाओं का चिन्हांकन का संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं, गर्भवती माताओं और अन्य लाभार्थियों को इस अभियान से जोड़कर योजनाओं का लाभ देवें। इसके अलावा आदि कर्म योगी कार्यक्रम के तहत जिले के 377 ग्रामों को चिन्हांकित किया गया है, जिसके लिए 81 कलस्टर बनाकर स्थानीय आवश्यकता के आधार पर विकास कार्यों का चयन किया जाना है। इस हेतु प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया था, इसके नोडल अधिकारी सभी गतिविधियों पर निगरानी रखेंगे।

कलेक्टर ने बैठक में मुख्यमंत्री-कलेक्टर जनदर्शन, जन शिकायत के लम्बित प्रकरणों के निराकरण की स्थिति और आमचो बस्तर पोर्टल पर शिकायत के प्रकरण पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में विभागीय योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला खनिज न्यास संस्थान के मद से विकास कार्यों, खाद्यान्न भंडारण की व्यवस्था, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन और पंजीयन, शिक्षा विभाग से बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने,  स्वास्थ्य विभाग के कार्यों, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों, जल जीवन मिशन के कार्यो, कौशल विकास प्राधिकरण के प्रशिक्षण कार्य आदि की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने कहा कि जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर प्रभावितों के लिए जरूरत के अनुरूप शौचालय बनाने का प्रस्ताव देकर तत्काल कार्यवाही करें। डीएमएफटी मद से स्वीकृत कार्यों में वित्तीय वर्ष 2023-24 से पहले के सभी कार्यों को पूर्ण कराएं, साथ ही उपयोगिता प्रमाण पत्र भी जमा कराएं। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड निर्माण में आधार कार्ड के साथ कार्ड निर्माण बनाने के लिए पहल करें और राशन कार्ड धारकों का अनिवार्य रूप से आयुष्मान कार्ड बनाएं। स्कूलों के बच्चों का आयुष्मान कार्ड व आधार कार्ड बनाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।  बैठक में कलेक्टर ने राजस्व अधिकारी गिरदावरी के कार्य का एंट्री कार्य को समय पर पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, श्री ऋषिकेश तिवारी, आयुक्त नगर निगम श्री प्रवीण वर्मा,  सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बस्तर की गर्भवती माताओं के लिए वरदान बनी जिला प्रशासन की पहल  अब निःशुल्क अल्ट्रासाउंड से सुरक्षित होगा प्रसव

    जगदलपुर, 6 अप्रैल 2026/ बस्तर के सुदूर वनांचलों और ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एक अत्यंत मानवीय और संवेदनशील कदम उठाया…

    Read more

    ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर अब गूंजती है बस की हॉर्न

    जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….