Ro no D15139/23

अटल मानिटरिंग पोर्टल के अंतर्गत सभी विभाग विभिन्न मापदण्डों में करें उत्कृष्ट प्रदर्शन : कलेक्टर

कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों के दृष्टिगत बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देते हुए करें कार्य
– बच्चों के आधार अपडेशन कार्य में गति लाने के दिए निर्देश
– सभी विभागों में डेस्क चेंज कर कर्मचारियों के कार्यों में करें परिवर्तन
– सभी अधिकारी-कर्मचारी समय पर कार्यालय में रहें उपस्थित
– जनमानस की समस्याओं का संवेदनशीलतापूर्वक करें शीघ्र निराकरण
– पेंशन प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निराकरण
– सभी विभाग ई- ऑफिस का अधिक से अधिक करें प्रयोग
– प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में प्रगति लाने कहा
– कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली
राजनांदगांव 04 फरवरी 2026।IMNB NEWS AGENCY कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों के दृष्टिगत बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करें। पढ़ाई की गुणवत्ता के लिए अतिरिक्त कक्षाएं देते हुए बच्चों की पढ़ाई की मानिटरिंग करें। बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए ईमानदारी एवं प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करें। उन्होंने बच्चों के आधार अपडेशन कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं को सुविधाएं प्रदान करें एवं उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए उपचार एवं दवाईयां समय पर उपलब्ध कराएं। अटल मानिटरिेंग पोर्टल के अंतर्गत सभी विभाग विभिन्न मापदण्डों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की मानकों के तहत समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें। बायोमैट्रिक उपस्थिति के लिए समय पर कार्यालय पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दें। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीजीएन, पीजी पोर्टल एवं टीएल के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग जनमानस की समस्याओं का संवेदनशीलतापूर्वक शीघ्र निराकरण करें।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी जो सेवानिवृत हो गए हैं। उनके पेंशन प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें। सभी विभाग ई- ऑफिस का अधिक से अधिक उपयोग करें। डिजिटल कार्य प्रणाली से कार्य करने पर कार्यों में गति आएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि सभी विभागों में कर्मचारियों के कार्यों में परिवर्तन करें एवं ट्रांसफर करें। डेस्क चेंज होने पर कार्यों में ईमानदारी एवं परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि शासन की महती योजना है। इस योजना अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित कराएं। उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग में यूटीलिटी शिफ्टिंग एवं लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  सुरूचि सिंह ने कहा कि पो_ लईका अंतर्गत निरंतर पालक चौपाल का आयोजन करते रहे तथा वजन त्यौहार के माध्यम से बच्चों के सुपोषण की मानिटरिंंग करें। पीएम  स्कूलों में अधोसंरचना, परीक्षा परिणामों की समीक्षा तथा स्वीकृत कार्यों को पूर्ण कराने के लिए कहा। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी  आयुष जैन, अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर  प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम  गौतम पाटिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान अन्य एसडीएम एवं तहसीलदार वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

  • Related Posts

    मसंद सेवाश्रम का सिंधी पंचायतों व समाजसेवी संस्थाओं से प्रत्येक मुहल्ले में रोज़ गीतापाठ एवं लोकसेवा करने केन्द्र स्थापित करने का आह्वान

      देश व लोकहित के इस अभियान में सिंधी समाज की अनेक विभूतियां मसंद सेवाश्रम का देंगी साथ कुछ मुहल्ला सिंधी पंचायतों ने भी दिखाई रुचि रायपुर। मसन्द सेवाश्रम ने…

    Read more

    *- मरीजों को कम से कम करें रिफर* *- बच्चों का आधार अपडेट प्राथमिकता से कराने के दिए निर्देश* *- ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल की समस्या…

    Read more

    NATIONAL

    केरल का नाम बदलने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को क्यों आया गुस्सा?

    केरल का नाम बदलने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को क्यों आया गुस्सा?

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…