Ro no D15139/23

MLC इलेक्शन में सिर्फ 2 को छोड़ बाकी सभी हो सकते हैं नये चेहरे, 8 जून को नॉमिनेशन का आखिरी दिन

Bihar MLC Election 2026: इलेक्शन कमीशन की ओर से बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. इसके साथ ही नौ सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा. अधिसूचना जारी होते ही नामांकन का काम शुरू हो गया. लेकिन नामांकन के पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन का पर्चा दाखिल नहीं किया है. आठ जून को नामांकन की अंतिम तारीख है.

इन 2 को छोड़ बाकी सभी हो सकते हैं नये चेहरे

विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने के लिए जिन नामों की चर्चा है, उनमें एक बीजेपी के संजय मयूख और आरजेडी के सुनील कुमार सिंह को छोड़ सभी नये चेहरे हैं. संभावना जताई जा रही है कि नामांकन के अंतिम दिन आठ जून को ही अधिकतर नामांकन दाखिल किए जायेंगे.

एनडीए के सभी उम्मीदवारों का एक ही दिन नामांकन कराया जायेगा. एनडीए के अंदर सीटों के बंटवारे में टोटल 10 सीटों में जदयू को चार और भाजपा को तीन सीटें मिलनी है. एक सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो और एक सीट चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) को दी जायेगी.

नीतीश कुमार तय करेंगे JDU उम्मीदवार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के बीच लगातार मुलाकात हो रही है. सोमवार को भी नीतीश कुमार की मुलाकात दोनों से हुई, जो कि बेहद खास माना जा रहा है. इसके साथ ही यह चर्चा है कि जेडीयू उम्मीदवारों के नाम पटना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार वरीय नेताओं की सलाह से तय करेंगे. जदयू कोटे की एक सीट स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के लिए तय मानी जा रही है.

दीपक प्रकाश भी होंगे एनडीए उम्मीदवार

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश विधान परिषद चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार होंगे. दीपक प्रकाश सम्राट चौधरी की सरकार में पंचायती राज के कैबिनेट मंत्री हैं. जानकारी के मुताबिक, पार्टी के भीतर कई दावेदारों के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा अब काफी हद तक सिमट गई है. सामाजिक और जातीय समीकरणों को साधते हुए बीजेपी जल्द अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर सकती है.

आरजेडी के खाते में जा सकती है एक सीट

संख्या बल के आधार पर एक सीट आरजेडी के खाते में जाना तय माना जा रहा है. आरजेडी की दो सीटें खाली हो रही हैं. आरजेडी की एक सीट पर मौजूदा एमएलसी सुनील कुमार सिंह और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम के नाम की चर्चा है. ऐसे में किसके नाम पर मुहर लगती है, यह देखना होगा.

  • Related Posts

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    US Russia Sanctions Bill : अमेरिका में एक नया प्रतिबंध बिल पेश किया गया है, जिसमें भारत समेत पांच देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव है. साल 2025…

    Read more

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    दिल्ली में भारत-पोलैंड जॉइंट इकोनॉमिक कमिशन की बैठक हुई. इसके बाद पोलैंड के डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर व्लादिस्लाव तेओफिल बारतोशेव्स्की ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के उन चुनिंदा नेताओं…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत