Ro no D15139/23

सभी अधिकारी-कर्मचारी आधार बेस्ड उपस्थिति अनिवार्य रूप से करें दर्ज- कलेक्टर वसंत तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा कर कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा कर कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
कलेक्टर  की अध्यक्षता में साप्ताहिक  समय-सीमा की बैठक सम्पन्न, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की हुई विस्तृत समीक्षा

   कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा कर कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर  सुनील नायक,  राम सिंह ठाकुर,  अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम आयुक्त  डी.एन. कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर  वसंत ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी आधार बेस्ड उपस्थिति दर्ज करें और इसका अनिवार्य रूप से पालन हो। उन्होंने सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस के माध्यम से फाइल संचालन के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की फाइल एवं लेटर अब ई-ऑफिस के माध्यम से ही आए। उन्होंने प्राथमिकता के साथ बच्चों के जन्म एवं जाति प्रमाणपत्र बनाए जाने निर्देशित किया। बैठक में उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अपार आईडी में बच्चों की शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करें।

बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं का परिणाम परीक्षा के दिन ही जारी हो जाए, सम्बंधित विभाग इसका ध्यान रखें। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को आश्रम छात्रावासों के निरीक्षण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी आदेश तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी माह में एक बार अवश्य निरीक्षण करेंगे तथा वास्तविक स्थिति की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने गत समय सीमा की बैठक में दिए गए निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक ब्लॉक में शिक्षकों एवं चिकित्सकीय स्टाफ के रहने के लिए आवास बनाए जाने हेतु स्थल चयन की जानकारी ली। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से एस्ट्रोनॉमी लैब हेतु स्थल चयन, विद्यालयों में लाइब्रेरी हेतु पुस्तकों की उपलब्धता, न्यूज डेस्क की स्थापना की जानकारी ली।

बैठक में जनदर्शन, पीजी पोर्टल, पीजीएन, कलेक्टर जनदर्शन में लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई तथा शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान पीएम जनमन योजनांतर्गत मल्टी पर्पज सेंटर, सड़क, पीएम आवास, आंगनबाड़ी केंद्र, मोबाईल कनेक्टिविटी, विद्युतीकरण सहित अन्य कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

मैनपाट महोत्सव की तैयारी की हुई समीक्षा-
कलेक्टर  वसंत ने बैठक में आगामी 13, 14 एवं 15 फरवरी को रोपाखार जलाशय के समीप प्रस्तावित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करने निर्देश दिए तथा कहा कि इस हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।  इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय स्टॉल, स्टेज निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

सरगुजा ओलम्पिक के जिला स्तरीय आयोजन की तैयारियों की ली गई जानकारी-
कलेक्टर  वसंत ने कहा कि विकासखण्ड स्तर पर आयोजन सम्पन्न हो गया है। जिला स्तरीय आयोजन आगामी 10 एवं 11 फरवरी को सम्भावित है। उन्होंने आयोजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की तथा सम्बंधित अधिकारियों को गम्भीरता से दायित्वों का निर्वहन करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आयोजन में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता का ध्यान रखें, खिलाड़ियों को परेशानी न हो।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल