Ro no D15139/23

पीडीएस दुकानों में घटिया चावल की आपूर्ति का आरोप निराधार रू खाद्य विभाग

जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल की गुणवत्ता की जांच
राशन कार्ड धारियों ने बताया चावल गुणवत्तापूर्ण और खाने योग्य

जशपुरनगर 20 अगस्त 2026/ जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में गुणवत्ताहीन चावल की आपूर्ति किए जाने संबंधी समाचार प्रकाशित होने के बाद खाद्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आरोप को निराधार बताया है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल की गुणवत्ता की जांच खाद्य निरीक्षकों एवं खाद्य निरीक्षक दल द्वारा की गई। जांच के दौरान राशन कार्डधारियों से भी चावल की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली गई। खाद्य विभाग के अनुसार जांच के दौरान राशन कार्ड धारकों ने बताया कि उचित मूल्य दुकानों से उन्हें प्राप्त होने वाला चावल गुणवत्तायुक्त एवं खाने योग्य है। राशन कार्ड धारियों द्वारा चावल की गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार की शिकायत भी नहीं की गई है।
विभाग ने समाचार पत्र में प्रकाशित पीडीएस दुकानों में गुणवत्ताहीन चावल की आपूर्ति किए जाने संबंधी खबर को निराधार बताया है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार शासकीय उचित मूल्य दुकानों में वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई की जाती है। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। चावल की गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरीकला का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

      कोरबा, 20 अगस्त 2026/ सयुंक्त कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री श्रीकांत कसेर ने आज संयुक्त रूप से एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरीकला का आकस्मिक…

    Read more

    राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत कोरबा जिले में औषधि प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण एवं नमूना संकलन

     कोरबा, 20 अगस्त 2026/राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर कोरबा के मार्गदर्शन में जिले में औषधि प्रतिष्ठानों का सघन…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ