Ro no D15139/23

अल्लू अर्जुन और एटली की अपकमिंग फिल्म का टीजर आउट, दीपिका की हुई एंट्री

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसकी वजह है डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ से बाहर होना। इस बीच उनकी फिल्म से बाहर होने की कई वजह सामने आई. लेकिन अब दीपिका ने इस सबसे हटकर अपने फैंस को एक ऐसी गुड न्यूज दी है जिसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की थी.
अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म में आईं दीपिका
दीपिका ने हाल ही में अनाउंस किया है कि वो तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और तमिल डायरेक्टर एटली की आने वाली मैग्नम ओपस फिल्म ‘AA22xA6’ का हिस्सा होंगी. फिल्म के मेकर्स ‘सन पिक्चर्स’ ने इसका एक अनाउंसमेंट वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया. जिसमें एटली और दीपिका साथ बैठे नजर आते हैं. वीडियो में दोनों साथ बैठकर फिल्म के बारे में बातें कर रहे हैं जिसमें एटली दीपिका को फिल्म का स्केल समझाते दिखाई देते हैं.
देखें दीपिका और एटली का धमाकेदार वीडियो:
वीडियो के अंदर हमें दीपिका और एटली की बातों के बीच फिल्म की कहानी क्या हो सकती है, इसकी भी थोड़ी झलक दिखाई जाती है. मेकर्स अपनी फिल्म के कुछ कॉन्सेप्ट आर्ट्स दिखाते हैं जिसमें एक योद्धा नजर आता है. जो कुछ बड़े राक्षस जैसे दिखने वाले जानवरों से लड़ रहा है. यानी इस फिल्म की कहानी में काफी सारे वॉर सीक्वेंस दिखाया जा सकते हैं. वीडियो के अंत में दीपिका भी कुछ हथियारों से एक्शन करती नजर आती हैं. अब इन सभी बातों से ये अंदाया लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में दीपिका भी एक योद्धा बनेंगी.
अल्लू अर्जुन के साथ पहली बार दिखेंगी दीपिका
‘AA22xA6’ प्रोजेक्ट दीपिका की एंट्री के बाद अब और भी खास बन गया है. सबसे पहले अल्लू अर्जुन और एटली के कोलैब ने फैंस के अंदर एक्साइटमेंट भर दी थी. अब दीपिका की एंट्री से प्रोजेक्ट और भी दिलचस्प हो गया है क्योंकि ये पहला मौका है जब वो अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखेंगी. वहीं ये एटली और दीपिका का शाहरुख खान की ‘जवान’ फिल्म के बाद दूसरा कोलैब है.
एटली की ये फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है. फिलहाल ये प्रोडक्शन फेज में है. कुछ समय पहले इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट की गई थी. जिसमें हमें इस फिल्म की ग्रैंडनेस का पता चला था. एटली इस बार हॉलीवुड के वीएफएक्स स्टूडियोज के साथ मिलकर अपनी फिल्म बना रहे हैं जो अपने आप में खास है. देखना होगा कि दीपिका की एंट्री इस फिल्म को और कितनी दमदार बनाती है.

  • Related Posts

    पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने जशपुर रणजीता स्टेडियम में किया ध्वजारोहण

    जशपुरनगर 15 अगस्त 2026/ पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम में ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने जशपुर…

    Read more

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    श्रद्धांजलि के बाद लोकसभा में हंगामा हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले के पीड़ितों को लोकसभा में श्रद्धांजलि दिए जाने के तुरंत बाद सदन में विपक्षी सांसदों ने जोरदार…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!