Ro no D15139/23

कलेक्टर के समीक्षा बैठक में अनुपस्थित अपने कार्यों में घोर लापरवाही बरतने के कारण आलोक खेस्स निलंबित

जशपुरनगर 29 मई 2025 / कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश में तहसीलदार बागबहार जिला जशपुर के पत्र  29/05/2025 द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है कि श्री आलोक खेस्स, पटवारी प००नं0-24 बनगांव-बी के द्वारा कलेक्टर महोदय के समीक्षा बैठक दिनांक 28/05/2025 को समय अपरान्ह 3रू00 बजे अभिलेख शुद्धता के संबंध में समीक्षा बैठक ली गयी। जिसकी सूचना सभी पटवारी को 03 दिवस पूर्व दी गई थी किन्तु श्री आलोक खेस्स बैठक में अनुपस्थित पाया गया एवं दिनांक 23/05/2025 को तहसीलदार बागबहार द्वारा अभिलेख शुद्धता के संबंध में समीक्षा बैठक रखी गई थी जिसमें श्री आलोक खेस्स का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। अभिलेख शुद्धता संबंधित कार्यों पर प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया था किन्तु दिनांक 28/05/2025 तक भी उक्त पटवारी द्वारा कार्य में संतोषजनक प्रगति नहीं लाया गया। श्री आलोक खेस्स को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था किन्तु उनके द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। जो इनके कार्य के प्रति स्वेच्छाचारिता को परिलक्षित करती है। इससे स्पष्ट होता है कि उच्चाधिकारी के आदेशों का इनके द्वारा उल्लंघन किया गया है। अतः श्री आलोक खेस्स पटवारी के विरूद्ध आवश्यक एवं कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु प्रबल अनुशंसा सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है।

यह स्थिति श्री आलोक खेस्स पटवारी प०ह०नं0-24 बनगांव-बी के पदीय कर्तव्यों के निवर्हन में घोर लापरवाही एवं उदासीनता का द्योतक है। उक्त कृत्य उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये आदेशों/निर्देशों का स्पष्ट उलंघन ही नहीं वरन छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम-1965 के नियम-3 के सर्वथा विपरीत है। अतः श्री आलोक खेस्स पटवारी प०ह०नं0-24 बनगांव-बी को छ०म० सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय-पत्थलगांव जिला-जशपुर (छ०ग०) नियत किया जाता है तथा निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

  • Related Posts

    जशपुर में पहली बार होगा अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज महासंग्राम

    29 अगस्त से 1 सितंबर तक ‘चेकमेट एट जशपुर 2026’ 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि पिछले वर्ष के विजेताओं ने खिलाड़ियों से शामिल होने की अपील की जशपुरनगर 19…

    Read more

    सिविल सर्जन ने किया स्पष्ट, निर्धारित ड्यूटी रोस्टर के अनुसार दायित्वों का निर्वहन कर रहे जिला चिकित्सालय के सभी चिकित्सक

    सोशल मीडिया पर चिकित्सकों की ड्यूटी को लेकर प्रसारित जानकारी भ्रामक एवं तथ्यहीन जशपुरनगर 19 अगस्त 2026/ जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं एवं चिकित्सकों की ड्यूटी के संबंध में सोशल मीडिया पर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ