Ro no D15139/23

अलुमनी मीट-2025 का हुआ आयोजन

पूर्व छात्रों ने साझा किए अपने अनुभव
पुराने सहपाठियों से मिलकर, स्कूल के दिनों को याद कर हुए भावुक

  एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की पूर्व छात्राओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना था, ताकि वे अपने जीवन यात्रा, अनुभव और उपलब्धियां वर्तमान छात्राओं से साझा कर उन्हें प्रेरित कर सकें।
कार्यक्रम की शुरूआत छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सच्चे देशभक्त व गरीबो के मसीहा कहे जाने वाले स्व. वीर नारायण सिंह छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया, इसके बाद एकलव्य विद्यालय सन्ना की वर्तमान छात्राओं द्वारा पूर्व छात्राओं का स्वागत, पुष्पगुच्छ प्रदान कर तथा स्वागत गीत से किया। इसके पश्चात् सभी पूर्व छात्राओं ने अपने अपने अनुभव साझा किए कि किसी तरह वे विषम स्थितियों को झेल कर आज इस मुकाम पर पहुंची है। इसके बाद वर्तमान छात्राओं द्वारा समूह गान, एकल गान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समूह प्रस्तुति देकर उपस्थित जनो को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय द्वारा पूर्व छात्राओं हेतु विभिन्न खेल का भी आयोजन किया गया, जिसमें वर्तमान एवं पूर्व छात्राओं ने भी बढ़चढ़ का भाग लिया।
एलुमनी मीट- 2025 में विद्यालय की 58 पूर्व छात्राएं सम्मिलित हुई, जिसमें से ज्यादातर छात्राएं किसी न किसी संस्थान में अपनी सेवाएं प्रदान
कर रही है, जिसमें से डिप्टी कलेक्टर 1, फूड इंस्पेक्टर 1, एम.बी.बी.एस. इंटर्नशिप 1, मेडिकल ऑफिसर एवं चिकित्सा के क्षेत्र में 3, इंजीनियर 1, सहायक ग्रेड तीन 2, सरपंच 1 उपस्थित रहीं, आगामी वर्ष में और भी पूर्व छात्राओं को सम्मिलित कराया जाएगा।
अनित कुमार चटर्जी, प्राचार्य ने कहा कि मानव समाज में नारी शिक्षा का विशिष्ट महत्व है, क्योंकि कोई भी काम चाहे सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक हो बिना स्त्री के पूर्ण नहीं होता, एक अच्छे समाज का निर्माण का आधार नारी है, नारी सामज की निरंतर तथा उत्पादकता का प्रमुख आधार है, नारी जब शिक्षक होती है, तो वह न केवल खुद सशक्त होती है बल्कि पूरा परिवार और समाज प्रगति करता है, और हमें यह सौभाग्य मिला है, कि हमने गरीब आदवासी परिवार की छात्राओं को अध्यापन कराया है।
विद्यालय के अन्य शिक्षकों द्वारा भी यह बताया गया कि एक शिक्षक की सही उपलब्धि ये है, कि उनके पढ़ाए बच्चे उनसे आगे बढ़े और अपने साथ ही अपने परिवार, समाज और विद्यालय का भी नाम रौशन करें, शिक्षकों द्वारा 2005 से अब तक विद्यालय में हुए बदलाव की भी जानकारी साझा किया गया। कार्यक्रम का संचालन बसंत कुमार गुप्ता, टी.जी.टी. द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में सभी उपस्थित पूर्व छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया, कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार