अमन यादव को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश में खेल एवं कला सह-प्रमुख नियुक्त

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष   राहुल टिकरिहा ने प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस नई टीम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं युवा नेतृत्वकर्ता अमन यादव को प्रदेश खेल एवं कला सह-प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपनी नियुक्ति पर अमन यादव ने प्रदेश भाजपा एवं भाजपा युवा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपे गए दायित्व का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदेश के खिलाड़ियों तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा तथा छत्तीसगढ़ में खेल एवं कला के क्षेत्र में एक सकारात्मक एवं प्रोत्साहनकारी वातावरण निर्मित किया जाएगा, जिससे प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन कर सकें।

उल्लेखनीय है कि अमन यादव पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ में प्रदेश पदाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके साथ ही वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में भी प्रदेश सह-मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उन्होंने पूरे प्रदेश के खिलाड़ियों के साथ मिलकर खिलाड़ियों के अधिकारों के लिए सड़क पर उतरकर लंबी लड़ाई लड़ी थी। साथ ही भाजपा युवा मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों में भी उनकी सक्रिय और प्रभावी भूमिका रही है।

अमन यादव की इस नियुक्ति पर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन के कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश के खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

  • Related Posts

    मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-मंत्री केदार कश्यप

      माता मावली मेले में विकास की सौगात 2.36 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का हुआ भूमिपूजन और लोकार्पण रायपुर, 12 फरवरी 2026/ नारायणपुर में आयोजित ऐतिहासिक माता मावली…

    Read more

    होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

      उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से 4.73 करोड़ रुपये जारी अब तक 14,518 किसानों को मिला 51.51 करोड़ का भुगतान रायपुर, 12 फरवरी 2026/ होली पर्व से पूर्व…

    Read more

    NATIONAL

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कोयला घोटाले में ईडी की कार्रवाई, छापेमारी में करोड़ों रुपये और जेवरात जब्त

    कोयला घोटाले में ईडी की कार्रवाई, छापेमारी में करोड़ों रुपये और जेवरात जब्त

    पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की साजिश? 5 दिन में तीसरी बार मिली धमकी

    पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की साजिश? 5 दिन में तीसरी बार मिली धमकी

    मैं एपस्टीन से 3 से 4 बार मिला…राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी ने दिया जवाब

    मैं एपस्टीन से 3 से 4 बार मिला…राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी ने दिया जवाब

    बंगाल में वोटिंग बढ़ाने के लिए 78 रेसिडेंसियल बिल्डिंग में बनेंगे पोलिंग बूथ, 25 को जारी होगी लिस्ट

    बंगाल में वोटिंग बढ़ाने के लिए 78 रेसिडेंसियल बिल्डिंग में बनेंगे पोलिंग बूथ, 25 को जारी होगी लिस्ट