Ro no D15139/23

अंबुजा फाउंडेशन बनाएगा धमतरी के युवाओं को आत्मनिर्भर, शुरू होगा SEDI प्रशिक्षण केंद्र

कलेक्टर से मुलाकात कर अंबुजा फाउंडेशन ने दी स्किल ट्रेनिंग योजना की जानकारी

धमतरी के युवाओं को अब मिलेगा प्लेसमेंट आधारित तकनीकी प्रशिक्षण का अवसर

धमतरी, 29 अक्टूबर 2025/ अंबुजा फाउंडेशन द्वारा संचालित स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (SEDI) के अंतर्गत जिले के बेरोज़गार युवाओं के लिए प्लेसमेंट लिंक्ड स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम शीघ्र प्रारंभ किया जा रहा है। इस संबंध में फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा से मुलाकात कर प्रशिक्षण योजना की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को इलेक्ट्रीशियन, रिटेल सेल्स एसोसिएट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट एवं ब्यूटीशियन जैसे कोर्सों में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक कोर्स की अवधि तीन माह की होगी तथा प्रत्येक बैच में 20 से 25 प्रशिक्षणार्थी शामिल होंगे। आगामी नवंबर से मोबिलाइज़ेशन प्रारंभ होगा और दिसंबर 2025 में सेंटर का उद्घाटन एवं प्रशिक्षण कार्य आरंभ किया जाएगा। मार्च 2026 तक कम से कम 80 युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “यह कार्यक्रम जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण से स्थानीय स्तर पर कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को स्थायी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।” उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती कल्पना ध्रुव और सहायक संचालक कौशल विकास डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गैंगरेल में जुटे 200 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स और उद्यमी

    उद्यमिता, नवाचार और नेटवर्किंग पर हुआ सार्थक मंथन कलेक्टर बोले जिले में उद्यमिता के अनुकूल वातावरण तैयार   धमतरी, 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और उद्यमिता के वातावरण को…

    Read more

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान