Ro no D15139/23

भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक धमतरी में शीघ्र प्रारंभ होगा ‘लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर’ प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत निःशुल्क प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर
धमतरी । छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण विनियम 2023 के अंतर्गत युवाओं को आधुनिक विषयों में दक्ष बनाने तथा आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण एवं भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक, धमतरी के मध्य अनुबंध संपादित किया गया है।
इस अनुबंध के अंतर्गत मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत “लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर (लेवल-3)” प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही, अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य रखा गया है।
इच्छुक अभ्यर्थी 1 नवम्बर 2025 से कार्यालयीन समय में भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक, धमतरी में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर वाहन चालक के क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खोलेगा तथा उन्हें स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर करेगा।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक, धमतरी में संपर्क कर सकते हैं या श्री जी. आर. साहू (मो. 98271-77439) से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    मुस्कुराता बस्तर’ कार्यशाला में कैनवास पर उतरीं बच्चों की कल्पनाएं बच्चों ने साझा की अपने अनुभव, कला के जरिए चमकेगी सकारात्मक छवि

    जगदलपुर 03 अगस्त 2026/ बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और सकारात्मक छवि को कला के माध्यम से वैश्विक पटल पर पहुंचाने के उद्देश्य से जगदलपुर के एक निजी होटल…

    Read more

    जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

      कोरबा 03 अगस्त 2026/राज्य नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन नवा रायपुर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में एवं सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन में औषधि…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए