Ro no D15139/23

”X पर लोकेशन दिखने से खुली एंटी इंडिया हैंडल्स की पोल”, अमित मालवीय ने इस आधार पर किया बड़ा दावा

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ गहरी साजिश होने का दावा किया है। उन्होंने X पर लोकेशन दिखने का जिक्र करते हुए बड़ी बात कही।

अक्सर आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया पर अचानक फेक न्यूज और भारत विरोधी विमर्श की बाढ़ आ जाती है। कई बार तो जाति आधारित बातें भी सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा खूब होने लगती हैं। इसको लेकर BJP के नेशनल इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के इंचार्ज अमित मालवीय ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है। सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत सारे हैंडल मौजूद हैं जो भारत विरोधी बातें करते हैं, लेकिन अगर उनकी लोकेशन देखी जाए तो पता चलता है कि वे भारत के बाहर और खासकर पाकिस्तान-बांग्लादेश से ऑपरेट हो रहे हैं। इस खबर में पढ़ें अमित मालवीय ने ऐसा क्यों कहा।

सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश

अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”X की तरफ से लोकेशन डिटेल्स दिखाना शुरू करने के बाद, एक दिलचस्प पैटर्न सामने आया है। पता चला है कि बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक, हिंदू विरोधी और जाति आधारित भेदभाव फैलाने वाले कई हैंडल भारत से ऑपरेट नहीं हो रहे हैं। इनमें से कई पाकिस्तान, बांग्लादेश, एशिया और दुनिया के दूसरे हिस्सों से चलाए जा रहे हैं। इनमें से लगभग सभी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए कई बार अपने यूजरनेम बदले हैं। यह क्या दर्शाता है? भारत के सामाजिक विमर्श को प्रभावित करने के लिए फेक न्यूज फैलाने और देश के अंदर विभाजन को गहरा करने के लिए एक कोऑर्डिनेटेड ग्लोबल ऑपरेशन चलाया जा रहा है।”

SIR के मुद्दे पर CM ममता को दिया जवाब

एक अन्य पोस्ट में अमित मालवीय ने SIR का मुद्दा उठाया। उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए कहा कि आप फिर से झूठ बोल रही हैं- तथ्यों को तोड़-मरोड़ रही हैं, अपने भ्रष्ट प्रशासन का दुरुपयोग करके झूठी कहानियां गढ़ रही हैं, और बीएलओ के लिए झूठे आंसू बहा रही हैं। जब तक एक स्वतंत्र जांच सच्चाई सामने नहीं ला देती, तब तक आपके शब्दों की कोई विश्वसनीयता नहीं है।

  • Related Posts

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    Strait Of Hormuz: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज स्ट्रेट पर पूर्ण नियंत्रण वाले दावे को खारिज कर दिया है. ईरान का कहना है कि यह अहम समुद्री मार्ग…

    Read more

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    UP Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 का विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन इसकी तैयारी का असर अभी से दिखने लगा है. कभी यूपी की सत्ता पर पूर्ण बहुमत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां