Ro no D15139/23

साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर अमित को मिला “युवा रत्न सम्मान“

स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में आयोजित समारोह में सरगुजा जिले के  अमित यादव को युवा रत्न सम्मान से नवाजा गया। यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अमित को साहित्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुज़ा के सहायक संचालक ने बताया कि जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति/संगठन की अनुशंसा कर शासन को भेजा गया। जिसमें सरगुजा जिले से साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अम्बिकापुर घुटरापारा निवासी  अमित यादव को राज्य स्तरीय समिति के द्वारा चयन किया गया। 12 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के द्वारा 01 लाख नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर कलेक्टर   अजीत वसंत ने अमित को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
बता दें छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए सम्मानित करने और उनमें एक राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से “युवा रत्न सम्मान“ योजना प्रारम्भ किया गया है। इस कार्य में व्यक्तियों/संगठनों के योगदान को प्रोत्साहित करने, मान्यता देने एवं प्रतिष्ठा मंडित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा सामाजिक, शिक्षा, नवाचार, मिडिया, विशिष्ट कार्य, स्वास्थ्य, साहित्य इत्यादि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 से 29 वर्ष के युवाओं को युवा रत्न सम्मान प्रदाय किया जाता है।

  • Related Posts

    मुआवजा, पुनर्वास के बाद ही मानिकपुर खदान की जनसुनवाई : उद्योग मंत्री ने एसईसीएल को दिए निर्देश

      रायपुर, 18 अगस्त 2026/मानिकपुर ओपन कास्ट एक्सपेंशन परियोजना की प्रस्तावित जनसुनवाई को लेकर उद्योग मंत्री एवं कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन ने प्रभावित क्षेत्र के लोगों के हित…

    Read more

    शिशु संरक्षण माह का आयोजन 18 अगस्त से 24 सितम्बर तक

      अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/ शिशु संरक्षण माह का आयोजन जिले में 18 अगस्त से 24 सितम्बर 2026 तक किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ आज मातृत्व एवं शिशु…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल