Ro no D15139/23

कोलकाता में गरजे अमित शाह, कहा- घुसपैठ को बढ़ावा दे रहीं ममता बनर्जी, 15 अप्रैल के बाद बंगाल में भाजपा सरकार

केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं में शुमार अमित शाह ने बंगाल चुनाव 2026 से पहले कोलकाता में बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि 15 अप्रैल के बाद बंगाल में भाजपा की सरकार होगी. उन्होंने ममता बनर्जी और उनकी तृणमूल कांग्रेस सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर चुनावी लाभ के लिए घुसपैठ को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप लगाये. साथ ही कहा कि 15 अप्रैल के बाद बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है. जनता ने इस बार मन बना लिया है.

चुनावी लाभ के लिए घुसपैठ को बढ़ावा दे रहीं ममता बनर्जी – अमित शाह

अमित शाह ने कोलकाता में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार चुनावी लाभ के लिए बांग्लादेशियों की घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है, जिससे पिछले कुछ वर्षों में राज्य की जनसांख्यिकी ‘खतरनाक रूप से बदल गयी’ है.

बंगाल के लोग घुसपैठ से चिंतित, दो तिहाई बहुमत से बनेगी बीजेपी की सरकार – शाह

अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग घुसपैठ से चिंतित हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वर्ष 2026 के बंगाल चुनाव में दो-तिहाई बहुमत से सत्ता में आने के बाद इसे समाप्त करेगी.

15 अप्रैल 2026 के बाद बंगाल में भाजपा की सरकार

केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने कहा- हम न केवल घुसपैठियों की पहचान करेंगे, बल्कि उन्हें बाहर भी निकालेंगे. 15 अप्रैल 2026 के बाद बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, क्योंकि जनता ने अपना मन बना लिया है.

बंगाल सरकार ने भूमि नहीं दी, इसलिए सीमा पर नहीं लगे बाड़ – गृह मंत्री

अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने भूमि उपलब्ध नहीं करवायी, जिसकी वजह से भारत-बांग्लादेश सीमा पर भारत सरकार बाड़ लगाने का काम पूरा नहीं कर पा रही है.

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में भाजपा 50 का आंकड़ा भी नहीं पार कर पायेगी, तृणमूल कांग्रेस का दावा

गृह मंत्री बोले- बंगाल में सरकार बनने पर बांग्लादेशी घुसपैठ को रोकेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सत्ता में आने के बाद पार्टी पूर्वी सीमाओं से घुसपैठ रोकेगी और बंगाल का पुनरोद्धार सुनिश्चित करेगी. उन्होंने कहा जोर देकर कहा कि भाजपा इस बार पश्चिम बंगाल में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनायेगी.

मतुआ समुदाय को एसआईआर से डरने की जरूरत नहीं – शाह

शाह ने कहा कि मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से मतुआ समुदाय के लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है. हमारा संकल्प है कि धार्मिक उत्पीड़न का शिकार हुए सभी शरणार्थियों को देश में शरण देंगे. ममता बनर्जी भी मतुआ समुदाय को नुकसान नहीं पहुंचा सकतीं.

भय और हिंसा की राजनीति में तृणमूल ने वामपंथियों को पीछे छोड़ा – अमित शाह

अमित शाह ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने भय और हिंसा की राजनीति में वामपंथियों को भी पीछे छोड़ दिया है. गृह मंत्री ने कहा कि ऐसा माना जाता था कि कम्युनिस्टों की हार के बाद हिंसा और बदले की राजनीति खत्म हो जायेगी, लेकिन इन्होंने कम्युनिस्टों को भी पीछे छोड़ दिया है.

300 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हो चुकी है हत्या – शाह

गृह मंत्री ने दावा किया कि अब तक 300 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है. 3,000 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता अब भी अपने घरों को नहीं लौट पाये हैं. उन पर दबाव डाला जा रहा है कि उन्हें तभी घर जाने दिया जायेगा, जब वे तृणमूल का झंडा लेकर चलेंगे.

कांग्रेस, वामदल और तृणमूल के बाद अब भाजपा को सरकार चलाने का मौका देने की अपील

अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता ने भय, भ्रष्टाचार और कुशासन के स्थान पर सुशासन को चुनने का संकल्प लिया है. कहा कि पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व गिरावट आयी है. 7,000 से अधिक उद्योग पलायन कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने कांग्रेस, वामपंथी और तृणमूल को सत्ता संभालने का मौका दिया है, अब मैं उनसे भाजपा को मौका देने की अपील करता हूं.

  • Related Posts

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

      *पैट्रोल सस्ता-विपक्ष खस्ता, हेडिंग और ये लाईन पढ़कर पूरी खबर समझ में आ गयी होगी।* कुछ और कहने की जरूरत शायद नहीं है। नेशनल ट्राईबल गेम में अधिकारियों का…

    Read more

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    Nepal Ex PM KP Oli Arrested: काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने केपी शर्मा ओली को शनिवार सुबह करीब 5 बजे भक्तपुर के गुंडू स्थित उनके निवास से…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….