Ro no D15139/23

अमृत सरोवर ने बदली तस्वीर : अकलासरई गाँव में हरियाली और आत्मनिर्भरता की नई कहानी

रायपुर, 20 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार आज ग्रामीण विकास और जनकल्याण की दिशा में नई इबारत लिख रही है। इसी कड़ी में कोरिया जिले का अकलासरई गाँव मिशन अमृत सरोवर योजना के तहत आज प्रगति और आत्मनिर्भरता की अनूठी मिसाल बनकर उभरा है। कोरिया जिले का छोटा-सा अकलासरई गाँव अब राष्ट्रीय स्तर पर ग्रामीण सफलता की मिसाल बनता जा रहा है। जहाँ कभी खेत सूख जाते थे और तालाब गर्मी आते-आते खाली हो जाता था, आज वही तालाब गाँव की खुशहाली और आत्मनिर्भरता का नया आधार बन चुका है।

ग्राम पंचायत अकलासरई का पुराना बंधवागढ़ा तालाब वर्षों से गाद से भरकर बेकार हो चुका था। न तो सिंचाई हो पाती थी और न निस्तार के लिए पानी बचता था। मनरेगा योजना से लगभग 10 लाख रुपये खर्च कर तालाब का जीर्णाेद्धार और गहरीकरण किया गया, जिससे अब तालाब में पानी ठहर रहा है। किसानों का कहना है कि अब एक ही तालाब ने उनकी फसलों की किस्मत बदल दी। पहले केवल खरीफ की बोवाई होती थी, अब रबी की फसल भी बोई जा रही है। लगभग 15 एकड़ से अधिक खेत इस तालाब से सिंचित हो रहे हैं। किसान कुलदीप ने बताया कि “अब सूखे खेतों की जगह हरियाली दिखती है और खेती से आमदनी दोगुनी हो रही है।”

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की प्राथमिकता हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर रही है। गाँव की महिलाओं के लिए भी यह तालाब वरदान साबित हुआ है। तालाब को माँ नर्मदा स्व-सहायता समूह को मछली पालन के लिए लीज पर दिया गया। समूह की अध्यक्ष बसंती देवी बताती हैं कि पिछले साल उन्होंने 45 हज़ार रुपये की कमाई की और इस साल 5 से 8 क्विंटल मछली मिलने की उम्मीद है। आज यही आमदनी महिलाओं को बच्चों की शिक्षा, घर-परिवार और अपने सपनों को पूरा करने की शक्ति दे रही है। बसंती देवी कहती हैं- “पहले हम सिर्फ़ मजदूरी करते थे, आज हम अपने पैरों पर खड़े होकर पूरे गाँव का सहारा बन रहे हैं।” अकलासरई का अमृत सरोवर अब केवल पानी का स्रोत नहीं है, बल्कि गाँव की समृद्धि, आत्मनिर्भरता और सामुदायिक शक्ति का प्रतीक बन चुका है। यह कहानी दिखाती है कि सही योजना और सामूहिक प्रयास से ग्रामीण भारत अपने संसाधनों से ही विकास की नई राह बना सकता है।

यह सफलता सिर्फ़ अकलासरई तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गाँवों तक विकास की रोशनी पहुँचा रही है। सरकार का यह प्रयास स्पष्ट करता है कि विकास केवल शहरों तक नहीं, बल्कि हर गांव, पंचायत, हर खेत और हर किसान तक पहुँचाना ही उनकी प्राथमिकता है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान