जशपुरनगर 18 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम कुदमुरा निवासी मुलारी बाई का मधुमक्खी के काटने से 25 नवंबर 2023 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र सुन्दर एवं पुत्री चन्द्रावती हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
अवैध ईंट भट्ठा निर्माण पर की गई कार्यवाही वन विभाग ने की ईंट जप्त
वन परिक्षेत्र मनोरा के सोनक्यारी परिसर अन्तर्गत वनक्षेत्र में अवैध रूप से ईंट भट्ठा निर्माण की सूचना प्राप्त होने पर वन विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान…
Read more







