Ro no D15139/23

चिरायु से गर्वित को जन्मजात विकृति से मिली निजात रायपुर के निजी अस्पताल में होंठ एवं तालू का कराया गया निःशुल्क ऑपरेशन

परिजनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

जशपुरनगर 18 मार्च 2025/ जिले के बीटीआई पारा के गर्वित सिंह अभी केवल 01 साल के है। जन्म के साथ ही उनके होंठ एवं तालू में विकृतियां थी। इससे उनके माता-पिता में चिंता व्याप्त हो गई और बच्चें के इलाज और उसमें होने वाले खर्चे को लेकर सोच में पड़ गए। ऐसे में अस्पताल के डॉक्टरों के द्वारा चिरायु योजना की जानकारी दी गई। चिरायु के जिला नोडल अधिकारी श्री अरविंद रात्रे ने परिजनों को चिरायु योजना की जानकारी देने के साथ ही बच्चों को इससे मिलने वाली निःशुल्क इलाज के संबध में बताया। इससें परिजनों को काफी राहत मिली।
गर्वित को बेहतर इलाज के लिए रायपुर स्थित ओम हॉस्पिटल शासकीय व्यय पर भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने बताया की बच्चे का ऑपरेशन करना अधिक कारगर होगा। जिसे देखते हुए डॉक्टरों ने परिजनों से चर्चा कर बच्चे के पहला ऑपरेशन 6 माह होने पर उसके होंठ का किया गया। इसके बाद बच्चे के आठवें माह मे तालू का ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद बच्चे का चेहरा सामान्य हो गया। इससे उनके परिजन काफी खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। सरकार ने गरीबों की पीड़ा को समझा और इलाज के लिए बेहतर संस्थानों में भेजकर निःशुल्क इलाज करा रही है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य परीक्षण कर चिरायु की टीम लगातार जांच कर बच्चों बेहतर इलाज कराया जा रहा है। चिरायु की टीम के द्वारा कटे-फटे होंठ, जन्म जात मोतियाबिंद, टेढ़े-मेढ़े हाथ पैर, श्रवण बाधा सहित 44 प्रकार की बीमारी तथा विकृति पर कार्य किया जाता है। बच्चों को उच्च स्तर की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराकर उसका निःशुल्क उपचार कराया जाता है। जरूरत पड़ने पर बच्चों को उच्च स्थान पर रेफर भी कराया जाता है।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!