Ro no D15139/23

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

जशपुरनगर 18 फरवरी 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक प्रकरण में प्रभावित परिजन को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 – 4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। उल्लेखनीय है कि तहसील बगीचा अंतर्गत ग्राम ढोढर अंबा निवासी स्व. कोर्नेलियुस तिर्की पिता सिरील तिर्की की दिनांक 27 सितंबर 2025 को तालाब के पानी में डूबने से असामयिक मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बगीचा अंतर्गत दर्ज किया गया। उक्त आधार पर मृतक के निकटतम वैध वारिस उनकी पत्नी श्रीमती रोजालिया तिर्की, ग्राम ढोढरअम्बा, तहसील बगीचा को छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदाओं के प्रकरणों का तत्परता से निराकरण करते हुए प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में सतत कार्य किया जा रहा है, ताकि पीड़ित परिवारों को कठिन परिस्थितियों में संबल मिल सके।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात