Ro no D15139/23

कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के 1 लाख 33 हजार 16 पंजीकृत किसानों के बैंक खाते में 1617 करोड़ 38 लाख 53 हजार रूपए की राशि अंतरित

– खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में पंजीकृत किसानों की संख्या में हुई 4947 की हुई वृद्धि
– माइक्रो एटीएम से किसानों ने 4 करोड़ 21 लाख 74 हजार रूपए की राशि का किया आहरण
– किसानों में बहुत खुशी एवं उत्साह
राजनांदगांव 04 मार्च 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की गई। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में राजनांदगांव जिले के 96 धान उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 33 हजार 16 पंजीकृत किसानों से 701488.36 टन समर्थन मूल्य में धान खरीदी की गई और 1617 करोड़ 38 लाख 53 हजार रूपए का भुगतान किसानों के बैंक खाते में अंतरित किया गया। शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी से किसानों को बहुत फायदा हुआ है, जिससे किसानों में बहुत खुशी एवं उत्साह है। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में पंजीकृत किसानों की संख्या में 4947 किसानों की वृद्धि हुई है, जिससे पता चलता है कि खेती-किसानी में युवाओं तथा लोगों का रूझान बढ़ा रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में पंजीकृत किसानों की संख्या 1 लाख 28 हजार 69 थी। जिसने 700835.40 टन समर्थन मूल्य में धान की खरीदी की गई और 1534 करोड़ 35 लाख13 हजार रूपए का भुगतान किसानों के बैंक खाते में अंतरित किया गया था।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी 96 धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के लिए कांटा-बांट, नापतौल, बारदाना, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, आद्र्रतामापी यंत्र, सीसीटीवी कैमरा, रखरखाव, पेयजल, स्वास्थ्य किट, छांव, बायोमेट्रिक डिवाईस मशीन, मानव संसाधन सहित अन्य सभी आवश्यक मूलभूत व्यवस्था की गई थी। किसान ने धान बिक्री के लिए नई व्यवस्था टोकन तुंहर हाथ ऑनलाईन एप के माध्यम से आसानी से टोकन प्राप्त किया। ऑनलाईन टोकन मिलने से किसानों को सुविधा के साथ समय की बचत भी हुई। किसानों अपने धान बिक्री के लिए निर्धारित तिथि को धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर इलेक्ट्रानिक कांटा बाट मशीन के माध्यम से धान की तौलाई कराई और धान की बिक्री की। धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर किसानों के खाते में राशि प्राप्त हो गई। इस वर्ष धान उपार्जन केन्द्रों में माईक्रो एटीएम लगाये गए थे। माइक्रो एटीएम में प्रतिदिन 10 हजार रूपए अधिकतम आहरण की सीमा निर्धारित थी। जिले में उपलब्ध 74 माइक्रो एटीएम के माध्यम से किसानों ने 4 करोड़ 21 लाख 74 हजार रूपए की राशि आहरण की गई। माइक्रो एटीएम के माध्यम से तत्काल राशि मिलने से किसानों में खुशी रही।

  • Related Posts

    मोबाईल कैम्पों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन के लिए किए जा रहे आवेदन

    – श्रमिकों को दी जा रही शासन की योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति का किया अवलोकन

    राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने ग्राम पंचायत पार्रीखुर्द का भ्रमण कर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित किए…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ