
अम्बिकापुर 30 सितम्बर 2025/ अपर कलेक्टर सरगुजा ने तहसील अम्बिकापुर के कोलडीहा निवासी सुखमेन की मृत्यु सांप काटने से होने पर उनके वारिस ना.बा. अमन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई।








