Ro no D15139/23

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर बीजापुर में हर्षाेल्लास से हुआ आयोजन

दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर 2025 को समग्र शिक्षा, समावेशी शिक्षा बीजापुर द्वारा जिला मुख्यालय में विविध कार्यक्रमों का गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखनलाल धनेलिया, जिला मिशन समन्वयक कमलदास झाड़ी तथा सहायक परियोजना समन्वयक तारकेश्वर पैकरा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिले के चारों विकासखण्डों से विभिन्न प्रकार के दिव्यांग बच्चे, उनके शिक्षक और पालक, अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल हुए। बच्चों ने कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, ट्राय सायकल दौड़, मटका फोड़, रंगोली, चित्रकला, मेहंदी, निबंध लेखन और एकल गीत जैसी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद बीजापुर अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान एवं पार्षद सत्यवती परतागिरी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को प्रथम और द्वितीय पुरस्कार प्रदान कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
समावेशी शिक्षा के चारों विकासखण्डों बीजापुर, भोपालपट्टनम, आवापल्ली, भैरमगढ़ के बीआरपी क्रमशः चितु राम बघेल, अनिरु गिलहरे, वेदराम निषाद, सुनील तायवाडे का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा। सभी प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन कन्या आदर्श गुरुकुल आवासीय विद्यालय, बीजापुर में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत नर्मदापुर में निर्माण कार्यों पर वित्तीय अनियमितता के सम्बन्ध में संबंधितों को नोटिस जारी

      अम्बिकापुर 12 अगस्त 2026/ जनपद पंचायत मैनपाट के ग्राम पंचायत नर्मदापुर के सचिव सिद्धार्थ प्रजापति के विरुद्ध विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के सम्बंध में कलेक्टर श्री अजीत वसंत के…

    Read more

    जिले के सभी अमृत सरोवरों पर धूमधाम से होगा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन तिरंगा फहराने के बाद होगी प्रभात फेरी, पौधारोपण और स्वच्छता अभियान से सरोवर बनेंगे आकर्षण का केंद्र

      अम्बिकापुर 12 अगस्त 2026/ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत निर्मित एवं विकसित किए गए अमृत सरोवरों में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम