Ro no D15139/23

अनंत अंबानी ने मेस्सी को गिफ्ट की घड़ी, जानें कितनी है कीमत

फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े दिग्गज लियोनेल मेस्सी ने जामनगर के वन्य जीव संरक्षण केंद्र वनतारा का दौरा किया. इसकी कई तस्वीरें सामने आईं हैं. इस दौरान अनंत अंबानी ने मेसी को खास घड़ी गिफ्ट की.

फुटबॉल के सबसे बड़े दिग्गज लियोनेल मेस्सी ने गत मंगलवार को जामनगर स्थित वन्य जीव कल्याण, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र वनतारा का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पारंपरिक अनुष्ठानों में भाग लिया और अनंत अंबानी द्वारा स्थापित इस केंद्र में संरक्षण टीमों के साथ बातचीत की. अनंत अंबानी ने मेसी को एक खास गिफ्ट दिया. अनंत ने उन्हें 1.2 मिलियन डॉलर यानी 10.91 करोड़ रुपये की घड़ी दी. यह रिचर्ड मिल आरएम 003–वी2 जीएमटी टर्बिलन एशियन एडिशन की घड़ी है. रिचर्ड मिल स्विट्जरलैंड की कंपनी है जो बहुत ही फेमस है. इसे दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों में से एक माना जाता है.

वनतारा का काम सराहनीय है: लियोनेल मेसी

फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने वनतारा संरक्षण पारिस्थितिकी तंत्र का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने देखा कि कैसे बचाए गए बड़े वन्य जीवों जैसे बाघ, तेंदुआ, हाथी, शाकाहारी जानवर और सरीसृपों की देखभाल की जाती है. मेसी ने देखभाल करने वालों और पशु के डॉक्टरों से बातचीत कर इलाज, पोषण और पुनर्वास की जानकारी ली. जारी बयान में मेसी ने कहा कि वनतारा का काम सराहनीय है. यहां जानवरों को जिस तरह बचाया जाता है और बेहतर देखभाल दी जाती है, वह बेहद प्रभावशाली है.

मेस्सी ने कहा कि हमने यहां बहुत अच्छा समय बिताया, पूरे समय खुद को सहज महसूस किया और यह एक ऐसा अनुभव है जो यादों में बस जाता है. हम निश्चित रूप से दोबारा आएंगे ताकि इस सार्थक कार्य को प्रेरित और समर्थन देना जारी रख सकें.

इन राज्यों का दौरा किया मेस्सी ने

इससे पहले मेस्सी ने सोमवार को अपनी बहुप्रतीक्षित ‘जीओएटी इंडिया टूर’ का समापन किया. दिल्ली दौरे के साथ उनका तीन दिवसीय भारत दौरा पूरा हुआ, जिसने प्रशंसकों को जीवन भर की यादें दे दीं. उनके दौरे की शुरुआत शनिवार को कोलकाता में अव्यवस्थित रही थी लेकिन इसके बाद हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का उनका दौरा बेहद सफल रहा.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!