Ro no D15139/23

कौन जीतेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप? दिग्गजों के जवाब सुन हैरान रह जाएंगे आप

भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी 50 दिन का समय बाकी है. इस वर्ल्ड कप के आगाज से पहले कई पूर्व क्रिकेटर्स ने अपनी राय दी है. उन्होंने वर्ल्ड कप कौन जीतेगी, इस सवाल का जवाब दिया है.

भारत और श्रीलंका इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का संयुक्त रुप से आयोजन कर रहे हैं. 7 फरवरी से शुरु होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में 50 दिन का समय बाकी है. लेकिन इस वर्ल्ड कप के आगाज से पहले ही पूर्व क्रिकेटर्स ने अपने-अपने पसंदीदा टीम का चयन भी कर लिया है और यह भी बताया है कि कौन जीतेगा 2026 का टी20 वर्ल्ड कप? 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर दिग्गजों की राय

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अभी भी 50 दिन का समय बाकी है. लेकिन अभी से क्रिकेट के कई दिग्गजों ने अपनी-अपनी पसंद बता दी है. एक इवेंट के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में टी20 वर्ल्ड कप 2026 कौन जीतेगा. इस सवाल के जवाब में कई पूर्व क्रिकेटर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी. इसपर एक खिलाड़ी कहते हुए नजर आते हैं कि भारत पर होम कंडीशन का प्रेशर होगा लेकिन वह चाहेंगे की भारत जीते.

इसके बाद पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) अपना जवाब बताते हैं. कार्तिक मजाकिया अंदाज में बोलते हैं यूएसए… जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं. तब ही एक आवाज आती है यूएई. इसके बाद मोईन अली (Moeen Ali) भी अपना मत बताते हैं, जिसमें वह कहते है कि उनको लगता है ऑस्ट्रेलिया इस बार जीतेगी. अंत में बारी आती है श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) की वह भी अपनी प्रतिक्रिया देते हैं.

चार ग्रुप में बांटी 20 टीमें

2026 का टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरु हो रहा है. इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीम में हिस्सा ले रही हैं. सभी 20 टीमों को चार ग्रुप के अंतर बांटा गया है. हर एक ग्रुप में पांच टीमें हैं. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड्स हैं. इसके बाद ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, ओमान, जिम्बाब्वे और आयरलैंड हैं. इसके बाद ग्रुप सी में इंग्लैंड, बांग्लादेश, नेपाल, वेस्टइंडीज और इटली हैं. वहीं ग्रुप डी में न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा हैं. इस टूर्नामेंट का फाइनल में 8 मार्च को खेला जाएगा. 

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ग्रुप ए का हिस्सा है. इस ग्रुप में भारत के साथ पाकिस्तान, यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड्स है. इसमें भारत पहले यूएई के खिलाफ 7 फरवरी को मुंबई में खेलेगा. इसके बाद दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में खेला जाएगा. जिसके बाद होगा भारत और पाकिस्तान  के बीच महा मुकाबला, जो 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा. इसके बाद इस लीग स्टेज का आखिरी मैच टीम इंडिया नीदरलैंड्स के खिलाफ 18 फरवरी को खेलेगी.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!