Ro no D15139/23

आंद्रे रसेल ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमैका में खेलेंगे आखिरी मैच

खेल डेस्क । वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच आगामी पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैच टीम के लिए उनके आखिरी मुकाबले होंगे. 37 वर्षीय रसेल को पांच मैचों की सीरीज के लिए विंडीज की टीम में शामिल किया गया है. इस सीरीज के शुरुआती दो मैच जमैका के सबीना पार्क में खेले जाएंगे, जो इस ऑलराउंडर का घरेलू मैदान है. वह अपने होम ग्राउंड से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगे. विंडीज क्रिकेट ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके संन्यास की खबर के बारे में जानकारी दी.
आंद्रे रसेल ने एक बयान में कहा, ‘शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता कि इसका क्या मतलब था. वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन की सबसे गौरवपूर्ण उपलब्धियों में से एक रहा है. जब मैं बच्चा था, तो मुझे इस मुकाम तक पहुंचने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन जैसे-जैसे आप खेलना शुरू करते हैं और इस खेल से प्यार करने लगते हैं, आपको एहसास होता है कि आप क्या हासिल कर सकते हैं. इससे मुझे बेहतर बनने की प्रेरणा मिली, क्योंकि मैं मैरून कलर (लिमिटेड ओवर क्रिकेट में वेस्टइंडीज की जर्सी का रंग) में अपनी छाप छोड़ना चाहता था और दूसरों के लिए प्रेरणा बनना चाहता था.’
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे वेस्टइंडीज के लिए खेलना बहुत पसंद है और मुझे अपने घर पर अपने परिवार और दोस्तों के सामने खेलना भी बहुत पसंद है, जहां मुझे अपनी प्रतिभा दिखाने और और भी बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलता है. मैं अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत शानदार तरीके से करना चाहता हूं और साथ ही कैरेबियाई क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी के लिए एक आदर्श बनना चाहता हूं.’ रसेल 2019 से, वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ टी20I खेलते रहे हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 84 टी20I मैच खेले हैं, जिनमें 22.00 की औसत और 163.08 के स्ट्राइक रेट से 1,078 रन बनाए हैं.
टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने तीन अर्धशतकीय पारियां खेली हैं और 71 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. उन्होंने 30.59 की औसत और 3/19 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 61 विकेट भी लिए हैं. उनका संन्यास अगले आईसीसी टी20 विश्व कप से ठीक 7 महीने पहले आया है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका फरवरी 2026 में करेंगे. रसेल हाल के दिनों में वेस्टइंडीज के दूसरे हाई-प्रोफाइल रिटायरमेंट हैं. हाल ही में वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.
टी20 फॉर्मेट के धाकड़ ऑलराउंडर हैं आंद्रे रसेल
आंद्रे रसेल ने अपने करियर में वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ एक टेस्ट खेला है, जबकि उन्होंने 56 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 27.21 की औसत, 130 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट, चार अर्धशतक और 92* के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 1,034 रन बनाए हैं. वनडे में, उन्होंने 31.84 की औसत से 70 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/35 रहा है. 37 वर्षीय यह खिलाड़ी 2012 और 2016 में आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा था. रसेल ने इंडियन प्रीमियर लीग समेत दुनियाभर के कई टी20 लीग में खेलते हैं. उन्होंने विभिन्न टी20 लीग के 561 मैचों में 26.39 की औसत और 168 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 9,316 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके नाम दो शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं, और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121* रहा है. गेंदबाज के तौर पर, उन्होंने 25.85 की औसत और 5/15 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 485 विकेट लिए हैं.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!