Ro no D15139/23

स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने का एक और रिकॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ औसत के साथ 1000 रन बनाने वाली जोड़ी

खेल डेस्क । भारत और इंग्लैंड महिला टीम के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 16 जुलाई 2025 को साउथेम्प्टन में खेला गया. जहां भारतीय महिला टीम 10 गेंद शेष रहते चार विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के दौरान विपक्षी टीम की तरफ से मिले 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल एक बार फिर जबर्दस्त लय में नजर आईं. मंधाना ने 24 गेंदों में 28, जबकि रावल ने 51 गेंदों में 36 रनों का योगदान दिया. इन दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए आठ ओवरों में 48 रनों की साझेदारी हुई. जिससे भारतीय महिला टीम को लक्ष्य हासिल करने में आसानी साबित हुई.
स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की जोड़ी
मैच के दौरान मंधाना और रावल की जोड़ी ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की. वह महिला वनडे क्रिकेट में बतौर सलामी जोड़ी के रूप में सर्वश्रेष्ठ औसत के साथ 1000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली जोड़ी बन गई हैं. उनसे पहले यह बड़ी उपलब्धि इंग्लैंड की पूर्व महिला खिलाड़ी कैरोलीन एटकिंस और सारा टेलर के नाम दर्ज थी. जिन्होंने बतौर सलामी जोड़ी के रूप में 68.8 की औसत से शुरूआती 1000 रन बनाए थे.
वनडे में बतौर सलामी जोड़ी के रूप में सर्वश्रेष्ठ औसत के साथ 1000 रन बनाने वाली खिलाड़ी
84.6 – स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल – भारत
68.8 – कैरोलीन एटकिंस और सारा टेलर – इंग्लैंड
63.4 – राचेल हेन्स और एलिसा हीली – ऑस्ट्रेलिया
62.8 – टैमी ब्यूमोंट और एमी जोन्स – इंग्लैंड
52.9 – बेलिंडा क्लार्क और लिसा केइटली – ऑस्ट्रेलिया
पहले वनडे में भारतीय महिला टीम को मिली जीत
बात करें पहले वनडे के परिणाम के बारे में तो साउथेम्प्टन में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की महिला टीम 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाने में कामयाब हुई थी. छठवें और सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सोफिया डंकले (83) और एलिस डेविडसन रिचर्ड्स (53) अर्धशतक लगाने में कामयाब रहीं.
विपक्षी टीम की तरफ से मिले 259 रनों के लक्ष्य को भारतीय महिला टीम ने 48.2 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया. छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए दीप्ति शर्मा सर्वोच्च स्कोरर रहीं. जिन्होंने 64 गेंदों में 96.87 की स्ट्राइक रेट से 62 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. इस बीच उनके बल्ले से तीन चौके और एक बेहतरीन छक्का निकला. जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच’ के अवॉर्ड से नवाजा गया.

  • Related Posts

    अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

    Pankaj Tripathi brother attack: (पंकज त्रिपाठी) बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर अज्ञात हमलावरों ने…

    Read more

    Cocktail 2 X Review: ‘कॉकटेल 2’ देखकर क्या बोली पब्लिक? क्रिटिक ने दिए 4 स्टार, जानिए रिव्यू

    Cocktail 2 X Review: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ आज 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. अब रिलीज के साथ ही…

    Read more

    NATIONAL

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास