Ro no D15139/23

सौर ऊर्जा से अनिल का घर हुआ रोशन

*प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से बिजली बिल से राहत*

*सब्सिडी से सोलर प्लांट लगाना हुआ आसान*

रायपुर,10 जनवरी 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से न केवल बिजली की बचत हो रही है, बल्कि स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा भी मिल रहा है। राजपुर निवासी श्री अनिल तिवारी ने इस योजना का लाभ लेकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हुए है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana)भारत सरकार की एक पहल है जिसका लक्ष्य 1 करोड़ घरों को रूफटॉप सोलर पैनल लगाने में मदद करना है ताकि उन्हें हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिले और बिजली बिल में बचत होए साथ ही अतिरिक्त बिजली बेचकर आय का स्रोत भी बने।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर निवासी श्री अनिल तिवारी ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित किया है। जिससे घर की बिजली आवश्यकता पूरी तरह सौर ऊर्जा से पूरी होने लगी है। वे बताते हैं कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से उन्हें दोहरा लाभ मिल रहा है। एक ओर बिजली बिल से राहत मिली है वहीं दूसरी ओर अतिरिक्त बिजली उत्पादन से आमदनी का नया स्रोत भी बना है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित करने पर शासन द्वारा विशेष सब्सिडी प्रदान की जा रही है। 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सोलर प्लांट पर केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये तथा राज्य सरकार से 30 हजार रुपये कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस सब्सिडी के कारण आम नागरिक भी आसानी से सौर ऊर्जा को अपना पा रहे हैं।

श्री अनिल तिवारी ने जिले के अन्य नागरिकों से भी योजना का लाभ लेने की अपील की है। वे कहते है कि हर घर सौर ऊर्जा को अपनाए, तो न केवल बिजली खर्च में कमी आएगी बल्कि हम ऊर्जा आपूर्ति के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेंगे।

  • Related Posts

    बस्तर की गर्भवती माताओं के लिए वरदान बनी जिला प्रशासन की पहल  अब निःशुल्क अल्ट्रासाउंड से सुरक्षित होगा प्रसव

    जगदलपुर, 6 अप्रैल 2026/ बस्तर के सुदूर वनांचलों और ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एक अत्यंत मानवीय और संवेदनशील कदम उठाया…

    Read more

    स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियांः छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/   सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध प्रारंभ किए गए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान को छत्तीसगढ़ की साय सरकार प्रदेशभर में प्रभावी रूप से क्रियान्वित कर रही है। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….