Ro no D15139/23

पशु मेला एवं पशु चिकित्सा शिविर तथा विश्व रैबिज दिवस पर नि:शुल्क मेगा कैम्प का आयोजन 26, 27 एवं 28 सितम्बर को

राजनांदगांव 18 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर पशुधन विकास विभाग द्वारा 26 सितम्बर 2025 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पशु मेला एवं पशु चिकित्सा शिविर तथा 27 एवं 28 सितम्बर 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विश्व रैबिज दिवस के उपलक्ष्य में नि:शुल्क मेगा कैम्प का आयोजन जिला पशु चिकित्सालय राजनांदगांव में किया गया है। पशु मेला एवं पशु चिकित्सा शिविर में उन्नत नस्ल के  बछड़ा-बछिया, गाय, बकरा-बकरी, मुर्गा-मुर्गी का पशु प्रदर्शनी किया जाएगा। साथ ही पशुओं का सीबीसी, एलएफटी, आरएफटी, फीकल एवं यूरिन टेस्ट नि:शुल्क किया जाएगा। नि:शुल्क मेगा कैम्प में पालतू श्वान में एंटी रेबीज का टीकाकरण नि:शुल्क कृमिक नाशक दवा, डॉग एनिमल बर्थ कंट्रोल प्रोग्राम के तहत नसबंदी ऑपरेशन के साथ ही गौवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं के लिए भी शिविर में कृमिनाशक औषधि का वितरण होगा। मादा पशुओं में नि:शुल्क गर्भ परीक्षण एवं कृत्रिम गर्भाधान का कार्य किया जाएगा। पशु चिकित्सकों द्वारा मादा पशुओं मे बांझ निवारण हेतु नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु पालकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ ले सकते है। शिविर के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ. तरूण रामटेके के मोबाइल नंबर 8839367911 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

      राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। कार्यालय…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

      – भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिला आर्थिक सुरक्षा – भूमिहीन परिवारों का बढ़ा आत्मविश्वास राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत