Ro no D15139/23

पशु तस्करों ने मुंह में मारी गोली, गोरखपुर में नीट के छात्र की हत्या… धरने पर बैठे परिजन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में नीट की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र की पशु तस्करों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सोमवार देर रात पिपराइच थानाक्षेत्र के जंगलधूसड़ की है. बताया जाता है कि तीन गाड़ियों से पशु तस्कर गांव में पहुंचे थे. वे मवेशियों को खूंटे से खोल रहे थे, तभी गांव वालों ने शोर मचा दिया. ऐसे में नीट छात्र भी शोर मचाते हुए पीछे-पीछे दौड़ने लगा. इसके बाद तस्करों ने उसे पकड़कर डीसीएम में जबरन बैठा लिया. करीब एक घंटे तक उसे घुमाते रहे, फिर उसके मुंह में गोली मार दी।

छात्र की हत्या के बाद शव को घर से करीब 4 किलोमीटर दूर सरैया गांव में फेंक दिया गया. मृतक की पहचान दीपक गुप्ता (19) के रूप में हुई है. गुस्साई भीड़ ने एक डीसीएम को पकड़ लिया और आग लगा दी, जबकि दूसरे डीसीएम में सवार तस्कर भाग निकले. इस दौरान एक तस्कर को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पीटकर अधमरा कर दिया. जबकि बीच-बचाव करने में एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव और पिपराइच थाना प्रभारी पुरुषोत्तम घायल हो गए.

गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर भी किया हमला

घटना को लेकर लोग आक्रोशित हो उठे और मंगलवार सुबह गोरखपुर-पिपराइच रोड पर जाम लगा दिया. साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी लोगों ने ईंट-पत्थर से मारकर घायल कर दिया. हालांकि इसके बाद चार थानों की फोर्स और PAC मौके पर पहुंची है. अधिकारी परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं.

गोली मारकर हत्या से परिवार ने किया इनकार

एसएसपी गोरखपुर राज करण नैय्यर ने बताया कि पिपराइच थाना क्षेत्र में सुबह 3 बजे एक गांव में पशु तस्कर 2 गाड़ियों में आए थे. जिनमें से एक गाड़ी गांव में फंस गई थी. जिससे तस्कर भाग निकले. दूसरी गाड़ी का गांव के एक युवक द्वारा पीछा किया गया. युवक के सिर पर चोट आई और उसकी मौत हो गई.

मामला दर्ज़ करके पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. कुछ लोगों द्वारा कहा जा रहा था कि गोली मारी गई है. लेकिन प्रथम दृष्टया चोटों को देखने पर कोई गोली लगने की बात सामने नहीं आई है. टीमें लगाई गई हैं, जल्द गिरफ़्तारी कर ली जाएगी. एक पशु तस्कर गांव वालों के हाथ लगा था. जिसे चोटें आई हैं, जिसका इलाज कराया जा रहा है.

  • Related Posts

    हज प्रशिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित-मिर्ज़ा एजाज़ बेग O आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त

      हज प्रशिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित-मिर्ज़ा एजाज़ बेग आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त रायपुर । हज 2027 में हजयात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों को प्रशिक्षण देने हेतु…

    Read more

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    UP News:मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हों और माहौल में हल्की-फुल्की चुटकी न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है. गोरखपुर के एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने अपने…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम