Ro no D15139/23

जिला पशु चिकित्सालय में पशुओं का सफल ईलाज किया जा रहा है

जिला पशु चिकित्सालय महासमुंद में गंभीर बीमारी एवं अस्वस्थ पशुओं का निःशुल्क उपचार किया जाता है। इसी कड़ी में आज विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम नांदगांव के पशुपालक  डोमार यादव की 3 वर्षीय संकर बीटल बकरी का सफलतापूर्वक सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। बकरी पिछले दो दिनों से गंभीर प्रसव पीड़ा में थी, जिसे उपचार हेतु जिला पशु चिकित्सालय लाया गया था।
बकरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा तत्काल सिजेरियन ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। ऑपरेशन दल में डॉक्टर   कमलेश चौधरी, डॉ.  नीलकंठ ध्रुव (एमवीयू), डॉ. शैलेश विशाल,  लालसाय सिदार एवं कुमारी हेमा साहू शामिल रहे। चिकित्सकीय टीम द्वारा पूरी सतर्कता एवं कुशलता के साथ ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान एक मृत बच्चे को बाहर निकाला गया। जिला पशु चिकित्सालय महासमुंद द्वारा पशुपालकों से अपील की गई है कि पशुओं में किसी भी प्रकार की जटिलता या प्रसव संबंधी समस्या होने पर तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय में संपर्क करें, ताकि समय रहते उचित उपचार किया जा सके।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री ने 5.36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

    *4.20 किमी की बनेगी पक्की सड़क, गांवों का शहर से संपर्क होगा मजबूत* *छत्तीसगढ़ सरकार गांवों के विकास के लिए कर रही कार्य– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा* *गन्ना किसानों…

    Read more

    आत्मसमर्पण से पुनर्वास तक-पवन कुमार ने हिंसा का रास्ता छोड़ जीवन की नई शुरुआत की

      विशेष आवास परियोजना से मिला पक्का आशियाना रायपुर, 06 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ में सुशासन सरकार की सरकार ने माओवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 हिंसा छोड़ मुख्यधारा से…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….