Ro no D15139/23

जगदलपुर नगर निगम के वार्ड-16 में उपचुनाव की घोषणा निर्वाचन आयोग ने जारी किया मतदाता सूची पुनरीक्षण का विस्तृत कार्यक्रम

जगदलपुर, 13 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के नगरीय निकायों में रिक्त पदों को भरने की दिशा में कदम उठाते हुए निर्वाचन प्रक्रिया का बिगुल फूंक दिया है। इसी क्रम में बस्तर जिले के अंतर्गत नगर पालिक निगम जगदलपुर के इंदिरा गांधी वार्ड (वार्ड क्रमांक 16) में रिक्त पद के लिए उपचुनाव 2026 की घोषणा की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बस्तर द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार इस उपचुनाव के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु 1 अप्रैल 2026 को संदर्भ तिथि निर्धारित किया गया है, जिसके आधार पर ही मतदाताओं की पात्रता तय की जाएगी।

निर्वाचन की तैयारियों को गति देते हुए प्रशासन ने दो चरणों में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। प्रथम चरण के अंतर्गत आगामी 23 मार्च 2026 तक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति और कर्मचारियों का चयन पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके पश्चात विधानसभा की वर्तमान मतदाता सूची से वार्डवार नामों को पृथक करने और सॉफ्टवेयर के माध्यम से मतदाताओं को उनके संबंधित भाग में शिफ्ट करने का कार्य 2 अप्रैल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। तैयारियों के इसी क्रम में 9 अप्रैल 2026 को निर्वाचक नामावली का मुद्रण कर इसे संबंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

चुनाव प्रक्रिया के दूसरे और सबसे महत्वपूर्ण चरण में 13 अप्रैल  को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा, जिसके बाद आम नागरिक और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल सूची का अवलोकन कर सकेंगे। यदि किसी मतदाता का नाम सूची में छूट गया है या उसमें कोई त्रुटि है, तो वे 20 अप्रैल की दोपहर 3 बजे तक अपनी दावे और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रशासन द्वारा इन प्राप्त आपत्तियों का निराकरण 23 अप्रैल 2026 तक सुनिश्चित किया जाएगा, जिसके उपरांत सभी संशोधनों को समाहित करते हुए 5 मई को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन शाखा ने आयुक्त नगर निगम जगदलपुर और स्थानीय राजस्व अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में पंचायत विकास सूचकांक में धमतरी की शानदार उपलब्धि, मंदरौद ग्राम पंचायत प्रदेश में प्रथम

      धमतरी, 1 मई 2026/ छत्तीसगढ़ में पंचायत विकास सूचकांक (PDI) के अंतर्गत धमतरी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। विशेष रूप…

    Read more

    ICAI रायपुर शाखा द्वारा “AI in Life of Women” विषय पर विशेष लर्निंग सेशन सफलतापूर्वक संपन्न

        महिलाओं को AI युग से जोड़ने की सार्थक एवं प्रेरणादायी पहल रायपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज केवल तकनीकी क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह दैनिक जीवन, प्रोफेशनल कार्य,…

    Read more

    NATIONAL

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला