Ro no D15139/23

बास्तानार की 34 पंचायतों में जिला प्रशासन की जन चौपाल अधिकारियों ने धरातल पर मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा

जगदलपुर, 13 मार्च 2026/ बस्तर जिला प्रशासन द्वारा जन समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को बास्तानार विकासखंड में जन चौपाल  का व्यापक आयोजन किया गया। लोहंडीगुड़ा और बकावंड विकासखंडों की सफलता के बाद, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी   आकाश छिकारा के निर्देशानुसार आज सुबह 10 बजे से ही बास्तानार की सभी 34 ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारियों ने मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया। इस अभियान के तहत अनुविभागीय दण्डाधिकारी   शंकर लाल सिन्हा ने राजस्व और जनपद पंचायत के अधिकारियों के साथ मिलकर विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की सघन समीक्षा की। इस अवसर पर तहसीलदार और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने मैदानी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गांवों के स्कूलों, आंगनबाड़ियों, उचित मूल्य की दुकानों और स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा कर वहां दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता को बारीकी से परखा। इस दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, हर घर नल-जल मिशन, राष्ट्रीय टीकाकरण और मध्यान्ह भोजन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति देखी गई। केंद्रों में दवाइयों की उपलब्धता और साफ-सफाई के मानकों का भी विशेष जायजा लिया गया। व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाने के लिए दोपहर 02रू00 बजे पंचायत नोडल अधिकारियों ने सीधे ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित किया। ग्राम पंचायत भवनों में आयोजित इस चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिससे प्रशासन को जमीनी स्तर की चुनौतियों को सीधे समझने का अवसर मिला।

दिन भर चले इस सघन निरीक्षण और जन संवाद के पश्चात शाम 04.30 बजे जनपद पंचायत मुख्यालय में अनुविभागीय दण्डाधिकारी   शंकर लाल सिन्हा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सहित सभी नोडल अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रही, जहाँ उन्होंने अपने आवंटित क्षेत्रों से प्राप्त फीडबैक और निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए और सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे परिचर्चा के उपरांत अपनी विस्तृत रिपोर्ट जिला पंचायत की शिकायत शाखा में अनिवार्य रूप से जमा करें। बास्तानार में आयोजित इस जन चौपाल ने न केवल शासन की योजनाओं को गति दी है, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच सीधा सेतु स्थापित करने का कार्य भी किया है।

  • Related Posts

    मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में सदैव रखा जाएगा याद – मुख्यमंत्री श्री साय

      मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकट रायपुर, 1 मई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 10 मई को

    जगदलपुर, 01 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य को संवारने के लिए राज्य शासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला