Ro no D15139/23

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 की घोषणा कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक

राजनांदगांव 20 जनवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में आदर्श आचरण संहित लागू होने के संबंध में रानीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थी। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग  द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत के लिए आम निर्वाचन की घोषण आज कर दी है। कलेक्टर ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में नगरीय निकाय अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव में महापौर एवं वार्ड पार्षद, नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ एवं नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया तथा लाल बहादुर नगर में अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद के लिए आम निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत अंतर्गत जिला पंचायत स्दस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंच एवं पंच पदों के लिए आम निर्वाचन कार्यक्रम की घोषण कर दी गई है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत के लिए प्रथम चरण में जनपद पंचायत राजनांदगांव, द्वितीय चरण में जनपद पंचायत छुरिया एवं तृतीय चरण में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव में निर्वाचन कार्य संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री हितेश्वरी बाघे, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले के संपूर्ण क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील कर दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगरीय निकाय हेतु 22 जनवरी 2025 को पूर्वान्ह 10.30 बजे निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन एवं रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन तथा 22 जनवरी 2025 से पूर्वान्ह 10.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2025 को अपरान्ह 3 बजे तक है। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 29 जनवरी 2025 को पूर्वान्ह 10.30 बजे से की जाएगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2025 अपरान्ह 3 बजे तक है। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा 31 जनवरी 2025 को अभ्यर्थिता के नाम वापसी के बाद निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना, प्रकाशन करना और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन किया जाएगा। नगरीय निकाय क्षेत्र में आवश्यकता होने पर मतदान 11 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक संपन्न कराया जाएगा। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नगरीय निकाय हेतु मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 15 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजे से की जाएगी।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण के लिए 27 जनवरी 2025 को सुबह10.30 बजे निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन एवं रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन तथा 27 जनवरी 2025 से पूर्वान्ह 10.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2025 को अपरान्ह 3 बजे तक है। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 4 फरवरी 2025 को पूर्वान्ह 10.30 बजे से की जाएगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 6 फरवरी 2025 अपरान्ह 3 बजे तक है। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा 6 फरवरी 2025 अभ्यर्थिता नाम वापसी के बाद निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना, प्रकाशन करना और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन किया जाएगा। मतदान (यदि आवश्यक हो) प्रथम चरण 17 फरवरी 2025, द्वितीय चरण 20 फरवरी 2025 एवं तृतीय चरण 23 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संपन्न होगा। मतदान केन्द्रों पर मतदान के पश्चात की जाने वाली मतगणना के लिए प्रथम चरण 17 फरवरी 2025, द्वितीय चरण 20 फरवरी 2025 एवं तृतीय चरण 23 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संपन्न होगा। खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना (यदि आवश्यकता हो) प्रथम चरण 18 फरवरी 2025, द्वितीय चरण 21 फरवरी 2025 एवं तृतीय चरण 24 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजे से कराई जाएगी। पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के मामले में खण्ड स्तर पर प्रथम चरण 19 फरवरी 2025, द्वितीय चरण 22 फरवरी 2025 एवं तृतीय चरण 25 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजे से तथा जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर प्रथम चरण 20 फरवरी 2025, द्वितीय चरण 23 फरवरी 2025 एवं तृतीय चरण 25 फरवरी 2025 को सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि केवल नगरीय निकाय हेतु राज्य एवं जिला स्तर पर मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) राजनैतिक विज्ञापनों का प्रमाणन करेगी। इलेक्ट्रानिक मीडिया के सभी माध्यम जैसे टीवी चैनल, केबल टीवी चैनल, रेडियो (निजी एफएम रेडियो सहित), ई-समाचार पत्र, बल्क एसएमएस व वाईस मैसेज, सार्वजनिक स्थलों पर दृश्य-श्रव्य माध्यम, सोशल मीडिया, वेब पेज पर राजनीतिक विज्ञापन प्रसारण से पूर्व एमसीएमसी कमेटी से राजनीतिक दल एवं अभ्यर्थी अनुमति लेंगे। निर्वाचन संबंधी किसी विज्ञापन, पोस्टर पर्चे या किसी अन्य अभिलेख पर उसके प्रकाशक एवं प्रिंटर का नाम, पता एवं मुद्रित संख्या छपा होना आवश्यक है। नगरीय निकाय में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) का उपयोग किया जाएगा। निर्वाचन में प्रयोग किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। मतदान हेतु मतदान मशीन तैयार करते समय भी रैंडम रूप से चयनित मतदान मशीनों पर मॉक पोल कराया जाएगा। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि इस प्रक्रिया का अवलोकन उपस्थित रहकर कर सकते है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन मत पत्रों के माध्यम से कराया जाएगा। जिला स्तर पर निर्वाचन संबंधित शिकायत दूरभाष कमांक 07744-220557 के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती है। जिले में अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या 93 है। निर्वाचन प्रचार-प्रसार हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक नॉन बॉयो डिग्रेडेबल मटेरियल प्रतिबंधित रहेगा। निर्वाचन की घोषणा के दिन से परिणाम की घोषणा तक रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रचार-प्रसार बंद रहेंगे। निर्वाचन से संबंधित अधिक एवं नवीनतम जानकारी के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के वेबसाईट https://cgsec.gov.in/ का अवलोकन कर सकते है। मतदाता सूची में नाम सर्च करने के लिए https://cgsecerms.cgstate.gov.in/epic-voter-serch लिंक का उपयोग किया जा सकता है।

  • Related Posts

    छुरिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 17 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान

    राजनांदगांव 02 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों…

    Read more

    7.680 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी-विदेशी दारू संत्री एवं 100 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब तथा 1000 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त

    *आबकारी विभाग की कार्रवाई* राजनांदगांव 02 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की…

    Read more

    NATIONAL

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    अजमेर में बोले पीएम मोदी- मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही है कांग्रेस

    अजमेर में बोले पीएम मोदी- मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही है कांग्रेस

    लॉन्च प्राइस से पूरे 20,000 रुपये कम में मिल रहा Motorola Razr 60 Ultra, जानें पूरी ऑफर डिटेल

    लॉन्च प्राइस से पूरे 20,000 रुपये कम में मिल रहा Motorola Razr 60 Ultra, जानें पूरी ऑफर डिटेल

    Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन

    Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन