Ro no D15139/23

डबल इंजन की सरकार का एक और उपहार जगदेवराम उरांव स्मृति चिकित्सालय सीएम विष्णुदेव साय करेगें शिलान्यास

35 करोड़ 53 लाख से होगा सौ बिस्तर अस्पताल का निर्माण ,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर एनटीपीसी ने दी स्वीकृति

जशपुरनगर  29 मार्च 25/ सात अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रस्तावित स्व जगदेव राम उरांव स्मृति चिकित्सालय का शिलन्यास करेगें। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एनटीपीसी लारा ने सीएसआर फंड से इस अस्पताल निर्माण के लिए 35 करोड़ 53 लाख की राशि जारी की है।  इस अस्पताल के बन जाने से जशपुर और इसके आसपास के ग्रामीण अंचल के रहवासियों को लाभ मिलेगा। वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा सालों पूर्व जशपुर में इस अस्पताल का संचालन शुरू किया गया था। यहां जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सा परामर्श देने के लिए चिकित्सकों के साथ एक्स रे सहित जांच की अन्य सुविधा उपलब्ध कराया गया है। इस अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। जिले के इस अस्पताल की जीर्णाेद्वार और आधुनिकीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। दिसंबर 2023 में विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री का दायित्व सम्हालने के बाद उन्होनें जिले में चिकित्सा सेवा को सुदृढ़ करने का काम प्राथमिकता से शुरू किया। इसी दौरान वनवासी कल्याण आश्रम के जिला चिकित्सालय के आधुनिकीकरण करने का प्रस्ताव उनके सामने आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम साय ने रायगढ़ जिले के लारा में संचालित एनटीपीसी के अधिकारियों से चर्चा की। उनके लगातार प्रयास से एनटीपीसी ने वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित इस अस्पताल के जीर्णाेद्वार और आधुनिकीकरण के लिए 35 करोड़ 53 लाख रूपए के अनुदान स्वीकृत करने का पत्र जारी कर दिया है। इस राशि से सौ बिस्तर की क्षमता वाले अस्पताल का निर्माण करने के साथ ही उपचार के लिए आवश्यक आधुनिक उपकरणों की खरीदी के लिए किया जाएगा।
डबल इंजन सरकार का जिले को दूसरा बड़ा उपहार
विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री का पदभार सम्हालने के 10 माह में चिकित्सा सेवा क्षेत्र में जिले को दूसरा बड़ा उपहार दिया। इससे पहले उन्होनें प्रदेश के पहले बजट में जिलेवासियों की बहुप्रतिक्षित मेडिकल कालेज की मांग की ओर बड़ा कदम बढ़ाते हुए 220 बिस्तर की क्षमता वाले अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल निर्माण की घोषणा की थी। सरकार ने इस अस्पताल के निर्माण के लिए बजट जारी कर चुकी है। जल्द ही यह अस्पताल आकार लेने लगेगा। आगे चल कर इस 220 बिस्तर वाले अस्पताल को मेडिकल कालेज के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इसके अतिरिक्त जिले में 10 महीने में 15 अतिरिक्त एंबुलेंस,मुक्तांजलि वाहन,7 उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में उन्नत किए जाने की स्वीकृति,कुनकुरी में डायलिसिस केन्द्र,जिले के प्राथमिक व स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक उपकरणों की खरीदी के लिए अतिरिक्त आबंटन जैसे कई कदम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले की स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए पहल की है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    हाथियों के बीच फंसे बुजुर्गों को वन विभाग ने बचाया पत्थलगांव परिक्षेत्र में 11 हाथियों के दल के बीच साहसिक रेस्क्यू, जनहानि टली

      जशपुरनगर 26 मार्च 2026/ जशपुर वनमण्डल के परिक्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम तिलडेगा क्षेत्र में हाथियों के दल के विचरण के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई, जिसमें वन विभाग की…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने