Ro no D15139/23

बांग्लादेश में एक और हिंदू पर हमला, बदमाशों ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग, हालत गंभीर

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार शरियतपुर में एक और हिंदू व्यक्ति पर हमला किया गया. कथित रूप से बदमाशों ने पहले व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया गया, फिर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. पीड़ित की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

बांग्लादेशी मीडिया प्रोथोम आलो के अनुसार बुधवार को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर रात को करीब 9:30 बजे बदमाशों ने 50 साल के व्यापारी खोकोन चंद्र दास पर हमला कर दिया. पहले उसे धारदार हथियार से वार कर घायल किया गया, फिर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. दास को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

फार्मेसी और मोबाइल बैंकिंग का कारोबार करता था पीड़ित

पीड़ित कोनेश्वर यूनियन के तिलोई गांव का रहने वाला है. जो केउरभंगा बाजार में एक फार्मेसी और मोबाइल बैंकिंग का कारोबार चलाता है. बांग्लादेशी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार दास बुधवार रात अपनी दुकान बंदकर ऑटो से घर लौट रहे थे. उसी समय बदमाशों ने दामुद्दा शरियातपुर सड़क पर गाड़ी को रोककर उन पर हमला कर दिया. बदमाशों ने उसपर पहले धारदार हथियार से हमला किया, फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.

जान बचाने के लिए तालाब में कूद गया पीड़ित

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित खोकोन चंद्र दास अपनी जान बचाने के लिए पास में ही एक तालाब में कूद गए. उसकी चीखें सुनने के बाद घटनास्थल पर स्थानीय पहुंचे. जिससे बदमाश वहां से भाग गए. बाद में लोगों ने दास को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया.

पत्नी ने क्या बताया?

पीड़ित खोकोन चंद्र दास की पत्नी सीमा दास ने मीडिया से बताया, मेरे पति रोजाना की तरह दुकान बंद कर बिक्री का पैसा लेकर घर लौट रहे थे. उसी समय बदमाशों ने हमला कर दिया. उसमें से दो हमलावरों को उन्होंने पहचान लिया. जिसके बाद बदमाशों ने जान मारने की नियत से उन पर हमला कर दिया. दास की पत्नी ने बताया, उनके पति का किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं है और न ही किसी से झगड़ा है.

  • Related Posts

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    Iran US War Pakistan Mediation: ईरान युद्ध में सीजफायर करवाने की पाकिस्तान की कोशिशों को करारा झटका लगा है. ईरान ने अमेरिका द्वारा द्वारा प्रस्तुत किए गए 15 पॉइंट पीस प्लान…

    Read more

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    US fighter Jet Crash Iran: ईरान में एक अमेरिकी विमान को ‘मार गिराये’ जाने के बाद चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश अब…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?