Ro no D15139/23

कलेक्टर की एक और पहल : खेतों में लगेंगी किसान चौपाल, कम लागत में ज्यादा आमदनी पर होगी चर्चा

खेती-किसानी में नवाचार और तकनीकी के उपयोग पर भी बात होगी

प्रगतिशील किसान और विषय विशेषज्ञ सिखाएंगे आधुनिक खेती के गुर

धमतरी 30 अप्रैल 2025/ जिले के किसानों को अधिक से अधिक फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से अब कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल पर प्रगतिशील किसानों के खेतों में किसान चौपाल लगाईं जाएंगी। इन चौपालों में आसपास के ग्राम पंचायतों के स्थानीय किसानों को बुलाकर उन्हें खेती के आधुनिक तरीकों, कम लागत में ज्यादा आमदनी लेने के गुर सिखाए जाएंगे। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी चारों विकासखण्डों में प्रगतिशील किसानों की पहचान कर इसके लिए व्यापक योजना बनाने के निर्देश जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।
कृषि विभाग के उप संचालक श्री मोनेश साहू ने बताया कि धमतरी जिले में कई किसान खेती-किसानी में नवाचार और तकनीकों का उपयोग कर अच्छा लाभ कमा रहे हैं। ऐसे प्रगतिशील किसानों के खेती करने के तरीके, उनके द्वारा अपनाई जा रही तकनीक से अन्य किसानों को भी परिचित कराने के लिए किसान चौपालों का आयोजन होगा। ऐसी चौपालें प्रगतिशील किसानों के खेतों में ही लगेंगी। इन चौपालों में प्रगतिशील किसान के साथ-साथ कृषि विशेषज्ञों और अधिकारी भी उन्नत खेती के तरीकों की जानकारी किसानों को देंगे। इन चौपालों में कृषि विभाग के साथ-साथ उसके सहयोगी उद्यानिकी, पशुपालन, मछलीपालन, सहकारिता विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक धमतरी जिले की मिट्टी और मौसम के अनुसार अधिक उत्पादन देने वाले फसलों और उनकी कास्तकारी की जानकारी भी इन चौपालों में देंगे। इन चौपालों में लीड बैंक के अधिकारी, सहकारी केन्द्रीय बैक के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। आदिवासी बाहुल्य इलाकों में आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी भी चौपाल में उपस्थित रहकर अपने विभाग की योजनाओं की जानकारियां देंगे। चौपालों में किसानों की मांग, उनकी समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ क्षेत्र अनुसार कृषि विकास के लिए उनके सुझावों पर भी चर्चा की जाएगी।
उप संचालक ने बताया कि चौपाल स्थल पर ही सभी विभाग अपनी-अपनी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए हितग्राहियों का चयन करेंगे। किसानों के क्रेडिट कार्ड आदि बनवाए जाएंगे। पात्र किसानों को खेती और अन्य जुड़े व्यवसायों के लिए ऋण आदि स्वीकृत कराने के आवेदन और दस्तावेज भी इन चौपालों में लिए जाएंगे। इन चौपालों में धान के अलावा अन्य दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती के लिए किसानों का चिन्हांकन भी किया जाएगा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने चौपालों में उपस्थित होने वाले सभी किसानों के नाम, मोबाईल नंबर आदि का पूरा डाटा भी संधारित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं, ताकि जरूरत के हिसाब से उनका उपयोग किया जा सके।

  • Related Posts

    नशामुक्ति केंद्रों में योग-ध्यान से जागी नई उम्मीद योग और सकारात्मक सोच से नशे के खिलाफ मजबूत संकल्प धमतरी-कुरुद नशामुक्ति केंद्रों में प्रेरक सत्र, हितग्राहियों में नई ऊर्जा

      धमतरी, 25 मार्च 2026/कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की प्रेरणा एवं समाज कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित संस्था शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान, दरबा द्वारा संचालित…

    Read more

    धमतरी में बढ़ने लगा गर्मी का प्रकोप, लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी

      धमतरी 25 मार्च 2026/धमतरी जिले में बढ़ते तापमान और भीषण उमस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने