Ro no D15139/23

नशामुक्ति केंद्रों में योग-ध्यान से जागी नई उम्मीद योग और सकारात्मक सोच से नशे के खिलाफ मजबूत संकल्प धमतरी-कुरुद नशामुक्ति केंद्रों में प्रेरक सत्र, हितग्राहियों में नई ऊर्जा

धमतरी, 25 मार्च 2026/कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की प्रेरणा एवं समाज कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित संस्था शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान, दरबा द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र (धमतरी एवं कुरुद) में एक विशेष जागरूकता एवं प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के अतिथि प्रशिक्षक श्री परशुराम निर्मलकर ने सहभागिता करते हुए केंद्र में निवासरत हितग्राहियों एवं स्टाफ को योग, प्राणायाम, ध्यान (मेडिटेशन) तथा मोटिवेशनल सत्र के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि नियमित योग एवं ध्यान से मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का विकास होता है, जो नशे की लत से बाहर निकलने में अत्यंत सहायक सिद्ध होता है।
इस दौरान धमतरी केंद्र के 14 एवं कुरुद केंद्र के 15 हितग्राहियों को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया गया। सत्र के दौरान सहभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए योगाभ्यास किया तथा अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के माध्यम से हितग्राहियों में आत्मबल, अनुशासन एवं नशामुक्त जीवन जीने के प्रति दृढ़ संकल्प का संचार हुआ।
संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि नशामुक्ति केंद्रों में इस प्रकार के नियमित सत्रों के माध्यम से हितग्राहियों के समग्र पुनर्वास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भविष्य में भी विशेषज्ञों के सहयोग से ऐसे रचनात्मक एवं सकारात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta