Ro no D15139/23

आगामी होलिका दहन होली का पर्व और ईद उल फितर का पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील

जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधिगण और आम नागरिकों की संयुक्त शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न

जशपुरनगर 28 फरवरी 2026/ आगामी होलिका दहन, होली एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक प्रशासनिक तैयारियों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार पाटनवार नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया।
अपर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को त्योहारों के दौरान अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सकीय स्टाफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही रेड क्रॉस सोसाइटी को आपातकालीन स्थिति के मद्देनजर पर्याप्त मात्रा में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पर्यटन स्थलों, नदी-झरनों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था एवं गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी तथा पुलिस बल द्वारा लगातार गश्त की जाएगी। नशा कर वाहन चलाने, ओवरस्पीड तथा हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हेलमेट जांच अभियान भी निरंतर संचालित किया जाएगा। साथ ही व्यवसायियों को सड़क किनारे दुकान नहीं लगाने के लिए कहा। ताकि सड़क जाम की स्थिति न बने।
बैठक में नगर  जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, जनप्रतिनिधि, व्यवसायी, आम नागरिकगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सभी पर्व आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।

  • Related Posts

    जांच प्रतिवेदन एवं उपलब्ध दस्तावेज के आधार पर की गई विभागीय कार्रवाई कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद दर्ज कराई गई एफआईआर

      अम्बिकापुर 17 जुलाई 2026/  कार्यालय उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला सरगुजा द्वारा समाचार पत्र में प्रकाशित “बिना जांच रिपोर्ट एफआईआर, कर्मचारी 100 दिन जेल में बिताने को हुआ मजबूर” शीर्षक…

    Read more

    कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदमः अंबिकापुर शहरी क्षेत्र में विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ

      अम्बिकापुर 17 जुलाई 2026/   महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा अंबिकापुर शहरी क्षेत्र में विशेष एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस)…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण