Ro no D15139/23

Apple WWDC 2026 इवेंट डेट कन्फर्म, AI Siri से लेकर iOS 27 तक हो सकते हैं बड़े ऐलान

Apple ने अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 (Worldwide Developers Conference) के लिए इनविटेशन भेजने शुरू कर दिए हैं. ऐपल का यह इवेंट हर साल काफी चर्चा में रहता है, क्योंकि इसी मंच पर कंपनी iPhone, iPad, Mac, Apple Watch और दूसरे डिवाइसेज के लिए नए सॉफ्टवेयर और फीचर्स पेश करती है.

इस बार WWDC 2026 को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा Apple के AI फीचर्स को लेकर हो रही है. माना जा रहा है कि कंपनी अपने वर्चुअल असिस्टेंट Siri को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट बनाने जा रही है. रिपोर्ट्स की मानें, तो Apple इस इवेंट में नया AI-पावर्ड Siri पेश कर सकता है, जो यूजर्स के साथ ज्यादा नेचुरल तरीके से बातचीत कर सकेगा और कई स्मार्ट टास्क संभाल पाएगा.

कब और कहां होगा WWDC 2026?

Apple का यह डेवलपर इवेंट 8 जून से शुरू होकर 12 जून तक चलेगा. इवेंट की ओपनिंग कीनोट (Opening Keynote) 8 जून को सुबह 10 बजे PDT यानी भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे होगी.

यह इवेंट California स्थित Apple Park में होगा. हालांकि, दुनियाभर के यूजर्स इसे Apple की वेबसाइट, Developer ऐप और YouTube चैनल के जरिए लाइव देख सकेंगे.

इसके अलावा पूरे सप्ताह कंपनी 100 से ज्यादा टेक्निकल सेशन्स आयोजित करेगी, जहां डेवलपर्स को AI, मशीन लर्निंग, डिजाइन और ऐप डेवलपमेंट से जुड़ी नई जानकारियां मिलेंगी.

ऐपल पेश कर सकती है नया AI Siri

लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple iOS 27 में Siri का नया AI वर्जन पेश कर सकता है. बताया जा रहा है कि यह सिर्फ एक वॉयस असिस्टेंट नहीं रहेगा, बल्कि AI चैटबॉट की तरह ज्यादा स्मार्ट तरीके से काम करेगा.

नया Siri यूजर की स्क्रीन पर मौजूद जानकारी को समझ सकेगा, अलग-अलग ऐप्स के बीच टास्क पूरे कर सकेगा और पर्सनल कॉन्टेक्स्ट के आधार पर जवाब भी देगा. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि Siri को नया इंटरफेस और Dynamic Island के साथ बेहतर इंटीग्रेशन मिल सकता है.

Camera ऐप और macOS में भी हो सकते हैं बदलाव

ऐपल Camera ऐप में भी AI बेस्ड नए फीचर्स जोड़ सकता है. इसके तहत यूजर्स कैमरे की मदद से ऑब्जेक्ट पहचानने, टेक्स्ट ट्रांसलेट करने और आसपास की चीजों से इंटरैक्ट करने जैसे फीचर्स इस्तेमाल कर पाएंगे.

इसके अलावा, macOS 27 में डिजाइन से जुड़े कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. Safari ब्राउजर में टैब्स को ऑटोमैटिक तरीके से मैनेज करने वाला नया फीचर भी जोड़ा जा सकता है.

Apple Watch और Vision Pro पर भी रहेगा फोकस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple watchOS 27 में नए वॉच फेसेज और बेहतर फोन इंटीग्रेशन दे सकता है. इसके अलावा कंपनी Vision Pro हेडसेट के लिए visionOS 3 का भी ऐलान कर सकती है.

  • Related Posts

    बारिश में सबसे ज्यादा खिलते हैं गुलाब की ये 5 वैरायटी, जो आपके गार्डन की बढ़ा देंगी खूबसूरती

    Best Rose Varieties for Monsoon: बारिश का मौसम सिर्फ हरियाली ही नहीं लाता, बल्कि बागवानी करने वालों के लिए भी यह सबसे अच्छा समय माना जाता है. इस मौसम में मिट्टी…

    Read more

    72 घंटे बाद होगा भव्य आगाज, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन, पहली बार लेजर शो से जगमगाएगी अजगैवीनगरी

    Sultanganj Shravani Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के शुभारंभ में अब सिर्फ 72 घंटे शेष हैं. 28 जुलाई को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सुलतानगंज के नमामि गंगे घाट…

    Read more

    NATIONAL

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…