Ro no D15139/23

हरियाली तीज पर महिलाएं क्यों झूलती हैं झूला? जानें धार्मिक महत्व

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार के दिन मनाई जाएगी. यह पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं. वहीं, अविवाहित लड़कियां भी मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा से यह व्रत करती हैं. हरियाली तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने के साथ झूला झूलने की भी परंपरा है. इस दिन महिलाएं पेड़ों पर झूला डालकर झूलती हैं और उत्सव मनाती हैं. आइए जानते हैं, हरियाली तीज पर झूला झूलने का धार्मिक महत्व क्या है.

हरियाली तीज 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त

विवरणतिथि एवं समय
हरियाली तीज पर्व तिथिशनिवार, 15 अगस्त 2026
तृतीया तिथि प्रारंभ14 अगस्त 2026, शाम 06:46 बजे
तृतीया तिथि समाप्त15 अगस्त 2026, शाम 05:28 बजे

माता पार्वती और भगवान शिव का मिलन

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन माता पार्वती की 108 वर्षों की कठोर तपस्या के बाद भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था. इस दिव्य मिलन की खुशी में देवलोक की अप्सराओं और सखियों ने झूला झूलकर उत्सव मनाया था.

प्रकृति और उल्लास का प्रतीक

सावन में चारों तरफ हरियाली छा जाती है. पेड़ों पर झूला डालकर झूलना प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने और उसकी सुंदरता का आनंद लेने का एक पारंपरिक तरीका माना जाता है.

हरियाली तीज का धार्मिक महत्व

  1. अखंड सौभाग्य की प्राप्ति: यह व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए सबसे पवित्र व्रतों में से एक माना जाता है. इस दिन माता पार्वती को 16 श्रृंगार की सामग्री अर्पित की जाती है.
  2. शिव-पार्वती की असीम कृपा: माना जाता है कि इस दिन जो स्त्री विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करती है, उसके जीवन से वैवाहिक कलह दूर होती है और दांपत्य जीवन में मधुरता आती है.
  • Related Posts

    हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये 5 पेड़-पौधे, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, दूर होंगे ग्रह दोष

    Hariyali Amavasya: सावन माह के कृष्ण पक्ष की  आज 12 अगस्त 2026, बुधवार को है. इसे श्रावणी और हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पौधरोपण करना…

    Read more

    रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया? जानें भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं!

    Chandra Grahan 2026: बीती रात यानी 12 अगस्त 2026 को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगा. अब कुछ ही दिनों बाद साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां