Ro no D15139/23

विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित : विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र दुर्ग/जगदलपुर

अम्बिकापुर । आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर के निर्देशानुसार शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु अनुसूचित क्षेत्र के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों से विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र (कन्या – जिला दुर्ग / बालक – जगदलपुर) में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रवेश आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दिया जाएगा।
शिक्षक बनने की अभिरुचि रखने वाले ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने कक्षा 12वीं में विज्ञान अथवा वाणिज्य विषय लेकर न्यूनतम 40 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे आवेदन के पात्र होंगे। साथ ही, उन्हें यह अनुबंध करना होगा कि स्नातक/स्नातकोत्तर तथा बी.एड. उपरांत वे प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में शिक्षक के रूप में सेवाएं देने हेतु सहमत हैं।
ऐसे पात्र विद्यार्थियों को अस्थायी रूप से विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र दुर्ग/जगदलपुर में प्रवेश प्रदान किया जाएगा। इसके बाद 15 दिवस के भीतर संबंधित जिला मुख्यालय अथवा निकटस्थ शासकीय/मान्यता प्राप्त महाविद्यालय में स्नातक अथवा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। प्रवेश प्रक्रिया में संस्थान के प्रशासकीय अधिकारी अथवा संबंधित सहायक आयुक्त द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा।
नियमित शिक्षण संस्था में प्रवेश के उपरांत विद्यार्थियों को स्थायी प्रवेश प्रदान किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। परीक्षा में एक वर्ष अनुत्तीर्ण होने की स्थिति में विद्यार्थी को पुनः शासकीय व्यय पर एक वर्ष तक पढ़ाई की अनुमति होगी। हालांकि, लगातार दूसरी बार अनुत्तीर्ण होने पर आगामी वर्ष की पढ़ाई स्वयं के व्यय पर करनी होगी। अधिकतम चार वर्षों तक छात्रवृत्ति की सुविधा अनुमन्य होगी।
इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश हेतु आवेदन-पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग (कम्पोजिट बिल्डिंग, प्रथम तल), अंबिकापुर से प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला

    *हर माह वीडियो आधारित निरीक्षण से गड्ढों, दरारों और पॉटहोल की होगी पहचान, त्वरित मरम्मत की बनेगी कार्ययोजना* रायपुर, 10 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के…

    Read more

    ‘अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय’ : जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल

    *रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में मीडिया की बदलती चुनौतियों, जिम्मेदार पत्रकारिता और प्रेस क्लब के विकास पर हुई चर्चा*   रायपुर, 9 जुलाई। डिजिटल युग में तेजी…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध