Ro no D15139/23

जगदलपुर के प्रवीर वार्ड में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती हेतु आवेदन 30 सितम्बर तक

जगदलपुर 17 सितंबर 2025/एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय, जगदलपुर (शहरी) ने आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती प्रवीर वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र-2 में रिक्त एक पद को भरने के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन एक सीलबंद लिफाफे में पंजीकृत डाक के माध्यम से परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय कुम्हारपारा जगदलपुर बस्तर के पते पर भेज सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि मंगलवार 30 सितंबर को शाम 5 बजे तक है। इस समय के बाद प्राप्त हुए किसी भी आवेदन पत्र को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन की सूचना जारी होने की तिथि को उम्मीदवार की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एक वर्ष या उससे अधिक का अनुभव रखने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका या मिनी-सहायिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। उम्मीदवार को उस वार्ड का स्थायी निवासी होना चाहिए जहां आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है। आवेदक को संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में दर्ज अपना नाम और मतदाता क्रमांक की प्रति जमा करनी होगी। इसके अलावा, वार्ड पार्षद या पटवारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र भी मान्य होगा, जिसमें आवेदक का नाम और निवास का पता स्पष्ट रूप से उल्लेखित हो। आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या विधवा, परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिला के परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। आंगनबाड़ी सहायिका का पद पूरी तरह से मानदेय आधारित और अंशकालिक है। मानदेय का भुगतान केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान