Ro no D15139/23

विधायक किरण देव ने अपने जन्मदिन पर पूर्व माध्यमिक शाला भैरमगंज के बच्चों को दिया न्यौता भोज

जगदलपुर, 17 सितम्बर 2025/ विधायक श्री किरण देव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला भैरमगंज में स्कूल के बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया। साथ ही न्यौता भोज कार्यक्रम में माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला के बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। इस आयोजन में बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। न्योता भोज के पूर्व शाला के शिक्षकों ने अपने विधायक को तिलक चंदन लगाकर शाला में स्वागत कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

श्री देव ने कहा कि न्योता भोजन कार्यक्रम से समाज के लोगों में सामुदायिक सहभागिता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि अपने जन्मदिन या वैवाहिक वर्षगांठ या अन्य किसी भी खुशी के अवसर पर यह न्योता भोज शासकीय विद्यालयों में करा सकते हैं। ऐसे आयोजन से स्कूल और समुदाय के बीच के संबंध मजबूत होते हैं। इस दौरान शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक श्री राकेश पाण्डेय, शिक्षा अधिकारी श्री बलिराम बघेल, बीईओ अनिल दास, एबीईओ राजेश गुप्ता, प्रभारी प्रधानाध्यापिका मनीषा महापात्र व शिक्षक शिक्षकाएं उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भारत रत्न  सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत

      जगदलपुर, 22 अप्रैल 2026/ भारत रत्न और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशहूर क्रिकेटर  सचिन तेंदुलकर के बस्तर आगमन पर माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा…

    Read more

    आम जनता से प्राप्त आवेदनों के निराकरण सहित सुशासन तिहार की करें तैयारी-कलेक्टर आकाश छिकारा समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

    जगदलपुर, 21 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  आकाश छिकारा ने कहा कि सुशासन तिहार का आयोजन मई माह से किया जाएगा इसकी आवश्यक तैयारियों के साथ ही आम जनता के विभिन्न माध्यमों से…

    Read more

    NATIONAL

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’