धमतरी, 18 अगस्त 2026/ जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिले के ऐसे बेरोजगार युवक-युवतियां जिन्हें सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार की आवश्यकता हो, वे आगामी 25 अगस्त तक सिविल कोर्ट के सामने स्थित लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक तथा पासपोर्ट साईज फोटो प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्र लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। प्रशिक्षण के बाद ईपीएफ एवं ईएसआई सुविधा के साथ स्थानीय स्तर पर शत्-प्रतिशत रोजगार प्राप्त किया जा सकता है।









