Ro no D15139/23

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 20 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित, 25 अप्रैल को होगी प्रवेश परीक्षा

अम्बिकापुर 16 अप्रैल 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिला अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कक्षावार रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन पत्र 20 अप्रैल 2026 तक आमंत्रित किया गया है। सभी एकलव्य विद्यालय सी.बी.एस.ई. (इंग्लिश मिडियम) अंतर्गत संचालित है।  रीखी उदयपुर में कक्षा 7वीं में कन्या 01, सीतापुर में बालक 01 तथा शिवपुर बतौली में कन्या 02 पद रिक्त हैं। इसी प्रकार कक्षा 8वीं में शिवपुर बतौली में कन्या 01, लुण्ड्रा में कक्षा 9वीं में बालक 04 तथा कन्या 02 पद रिक्त हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 तक निर्धारित है, आवेदन सायं 04ः00 बजे तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अथवा सहायक आयुक्त कार्यालय में जमा किया जा सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि 22 अप्रैल है, प्रवेश परीक्षा 25 अप्रैल 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से 12ः30 बजे तक परीक्षा केंद्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रिखी उदयपुर में आयोजित होगी। परीक्षा में अनुसूचित जनजाति वर्ग के इच्छुक छात्र-छात्राओं को प्रवेश हेतु आवेदन पत्र के साथ अंकसूची, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करना होगा। परीक्षा संबंधी पात्रता, शर्तें, अन्य विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र जिले के वेबसाईट www.surguja.gov.in एवं प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रिखी उदयपुर (मो. 8130921317) से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    अंबुजा सीमेंट बलौदाबाजार में कांट्रेक्टर्स को कर रहा सुदृढ़

    (ठेकेदार अमरनाथ पटेल ने कायम की मिसाल)   बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़, 2026 : दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी बिल्डिंग मैटेरियल्स सॉल्यूशंस देने वाली अदाणी समूह की सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट्स कंस्ट्रक्शन…

    Read more

    डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 07 जुलाई 2026। डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए इच्छुक एवं पात्र कृषकों से 31 जुलाई 2026 तक आवेदन पत्र आमंत्रित की गई है। उप संचालक कृषि…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    UP विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर दलित दांव! मायावती के वोट बैंक पर अखिलेश की नजर,बसपा में हलचल

    UP विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर दलित दांव! मायावती के वोट बैंक पर अखिलेश की नजर,बसपा में हलचल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है