गुण्डाधूर और प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान हेतु आवेदन 25 सितंबर तक

रायपुर, 09 सितंबर 2024/ राज्य के सर्वाेत्कृष्ट खिलाड़ियों से गुण्डाधूर और प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान वर्ष 2024-25 हेतु 25 सितम्बर, 2024 तक आवेदन निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किए गए हैं। खिलाड़ियों के निर्धारित प्रपत्र में आवेदन एवं अनुशंसा, संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई. रोड, रायपुर अथवा खेल एवं युवा कल्याण के जिला कार्यालयों में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर प्रस्तुत किया जा सकता है।

गुण्डाधूर सम्मान और प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान के लिए चयनित खिलाड़ियों को एक-एक लाख रूपए नगद, अलंकरण फलक, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इन दोनों की सम्मान के लिए सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप या राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेते हुए स्वर्ण पदक या रजत पदक या कांस्य पदक प्राप्त किया हो या अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी सम्मान के लिए पात्र होंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान तीरंदाजी के क्षेत्र में और गुण्डाधूर सम्मान किसी भी खेल में छत्तीसगढ़ की ओर से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है। सम्मान हेतु वर्ष की गणना 01 अप्रैल से 31 मार्च तक होगी। गुण्डाधुर सम्मान और प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान के संबंध में अधिकारी जानकारी एवं आवेदन हेतु निर्धारित प्रपत्र के लिए खेल विभाग के विभागीय वेबसाईट www.sportsyw.cg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मां दुर्गा की पूजा अर्चना

*धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ कन्याओं को कराया भोजन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना* रायपुर, 06 अप्रैल 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया ग्राम…

विश्व स्वास्थ्य दिवस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की

रायपुर 6 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पर्यावरण वाटिका का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पर्यावरण वाटिका का किया लोकार्पण

रिंकी यादव अपनी मेहनत और हुनर से बनी कामयाब छिंद कांसा की बनाती है सुंदर टोकरी

रिंकी यादव अपनी मेहनत और हुनर से बनी कामयाब छिंद कांसा की बनाती है सुंदर टोकरी

राज्य में सुशासन की नई पहल जिले में 8 अप्रैल से ‘सुशासन तिहार-2025’ का होगा शुभारंभ

राज्य में सुशासन की नई पहल जिले में 8 अप्रैल से ‘सुशासन तिहार-2025’ का होगा शुभारंभ

अपना स्टार्टअप शुरू करने हेमल को मिला लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये का लोन

अपना स्टार्टअप शुरू करने हेमल को मिला लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये का लोन