Ro no D15139/23

अपना स्टार्टअप शुरू करने हेमल को मिला लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये का लोन

भारत मंडपम दिल्ली में हेमल ने किया अपने फ़ूड उत्पादों का प्रदर्शन*

धमतरी 6अप्रैल 2025 / प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के आर्थिक विकास को गति देने तथा उद्यामियों को उद्योग स्थापित करने में सहयोग करने हेतु औद्योगिक नीति की शुरुआत की है, जिसका लाभ जिले के नये उद्यामियों को भी मिल रहा है।
अभी हाल ही में भारत का सबसे बड़ा स्टार्टअप इवेंट का दूसरा एडिशन बीते 3 से 5 अप्रैल तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया गया था, जिसमे धमतरी जिले से आईएफसीआई वेंचर कैपिटल फंड्स के अनुसूचित जनजाति के लिए उद्यम पूंजी कोष के पहली लाभार्थी और स्टार्टअप हेमल फ़ूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की श्रीमती जयंती सिदार ने भारत मंडपम में अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके, आईएफसीआई वेंचर कैपिटल फंड्स के एमडी श्री वी. अनीश बाबू और डीजीएम आईएफसीआई श्री अरिंदम रॉय ने हेमल फ़ूड के स्टाल का अवलोकन किया और व्यवसाय की जानकारी ली। उपस्थित अतिथियो ने इस व्यवसाय के लिए हेमल फ़ूड को 3.40 करोड़ का ऋण प्रदान किया और हेमल फ़ूड के व्यवसाय की सफलता के लिए अग्रिम बधाइयाँ दीं।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा में जयंती सिदार को बधाई देते हुए कहा जिले में औद्योगिक नीति के तहत फूड पार्कों की स्थापना की जा रही है, जिसमें उद्योग स्थापित करने में जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग दिया जा रहा है। फूड पार्क में सड़क बिजली पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके साथ एक रुपए में भी उद्योग हेतु भूमि भी प्रदान की जा रही है। कलेक्टर ने जिले के उद्यामियों से अपील कि है कि वह भी अपने उद्योगों को इन फूड पार्क को मिलाकर स्थापित करें और जिले में रोजगार और व्यापार क़ो बढ़ाने में सहयोग दें.

बता दें कि भारत के सबसे बड़े स्टार्टअप इवेंट का दूसरा एडिशन नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन को गवर्नमेंट ई मार्केट प्लेस द्वारा किया गया। इस आयोजन में 3 हजार से ज्यादा स्टार्टअप्स, 1 हजार से अधिक निवेशक और 50 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    पशु सखियों ने सीखा आधुनिक पशुपालन का व्यवहारिक ज्ञान शैक्षणिक भ्रमण बना ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण का माध्यम

    धमतरी, 27 जुलाई 2026। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, धमतरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही पशु सखियों के लिए आयोजित शैक्षणिक भ्रमण उनके लिए सीखने और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रेरक अवसर…

    Read more

    तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला बनी आजीविका और प्राकृतिक खेती का आधार : ग्राम पंचायत अमाली की आदिवासी बिहान दीदियों ने पेश की प्रेरक मिसाल

    धमतरी, 27 जुलाई 2026/ तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला (Azolla) को अक्सर लोग साधारण जलीय वनस्पति समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच