Ro no D15139/23

छात्रावास व आश्रम के विद्यार्थियों का अनुबंध के आधार पर स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निजी प्रेक्टिशनर चिकित्सकों से 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव 23 जुलाई 2025। जिले में संचालित छात्रावास एवं आश्रम के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण जहां पर चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र स्थापित नहीं है अथवा शासकीय चिकित्सक पदस्थ नहीं है, वहां निजी प्रेक्टिशनर चिकित्सक से अनुबंध के आधार पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। निजी प्रेक्टिशनर चिकित्सक से एक या एक से अधिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं का मानदेय के आधार पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इच्छुक निजी प्रेक्टिशनर चिकित्सक 31 जुलाई 2025 तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजनांदगांव में आवश्यक जानकारी एवं आवश्यक अभिलेख सहित सादे कागज पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
आवेदन करने वाले निजी प्रेक्टिशनर चिकित्सक के पास एमबीबीएस अथवा बीएएमएस की डिग्री मान्यता प्राप्त संस्था से तथा विधिवत जीवित पंजीयन अवश्य होना चाहिए। अनुबंधित निजी प्रेक्टिशनर चिकित्सक को 50 सीटर छात्रावास व आश्रम के विद्यार्थियों की चिकित्सीय परीक्षण के लिए 750 रूपए प्रति भ्रमण एवं 100 सीटर छात्रावास व आश्रम के विद्यार्थियों की चिकित्सीय परीक्षण के लिए 1200 रूपए प्रति भ्रमण मानदेय दिया जाएगा। चिकित्सक माह में कम से कम दो बार (पाक्षिक) छात्रावास व आश्रम के छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। बालिकाओं के लिए महिला चिकित्सक को प्राथमिकता दी जाएगी। अनुबंध हेतु जिला स्तरीय चिकित्सक चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

  • Related Posts

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया, डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही सुनिश्चित

    राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में वर्षा ऋतु में मलेरिया, डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन