
विद्यार्थियों को कोचिंग, आवास, भोजन, चिकित्सा, पुस्तक, प्रवेश शुल्क निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। कोचिंग की अवधि 01 वर्ष की होगी। प्राप्त आवेदन पत्र के परीक्षण उपरांत पात्र अभ्यर्थियों से वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रश्न पत्र अधिकतम 02 घंटे का होगा, जिसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाएगे। इस हेतु इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित प्रारुप में आवेदन पत्र एवं जाति निवास प्रमाण-पत्र 11 अगस्त तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास में प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में नियम एवं निर्देशों की जानकारी, आवेदन प्रारूप हेतु विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जशपुर के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है।








