अम्बिकापुर 05 फरवरी 2025/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि सत्र 2025-26 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। जारी सारणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 14 फरवरी 2025 (रात्रि 12ः00 बजे तक) तक भरे जा सकते हैं। त्रुटि में सुधार 17 फरवरी से 21 फरवरी 2025 (रात्रि 12ः00 बजे तक) तक किया जाएगा। आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/ PRSMS/Student-Admission-Detail एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अम्बिकापुर/प्रशासकीय अधिकारी प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर एवं विकास खण्ड अंतर्गत संबंधित समस्त मण्डल संयोजकों से प्राप्त कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री जनमन योजना ने बदली रनियारो की दुनियाः टपकती छत से मिली मुक्ति, अब पक्के घर में संवर रहा है पहाड़ी कोरवा परिवार का भविष्य हितग्राही रनियारो ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया आभार पक्के आवास के साथ ’महतारी वंदन’ और ’उज्ज्वला’ योजना का भी मिला लाभ
अम्बिकापुर 14 अप्रैल 2026/विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) समूहों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित ’प्रधानमंत्री जनमन योजना’ सरगुजा जिले के सुदूर अंचलों में रहने वाले पहाड़ी कोरवा परिवारों में सकारात्मक…
Read more








