Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान हेतु आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 30 नवम्बर

अम्बिकापुर 11 नवम्बर 2025/  सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण सरगुजा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 हेतु “छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान“ और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं एवं संस्थाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह सम्मान युवा प्रतिभाओं को पहचान देने, प्रोत्साहित करने एवं राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

इस सम्मान के माध्यम से राज्य शासन समाज, शिक्षा, खेल, विज्ञान, संस्कृति, मीडिया, पर्यावरण, महिला-बाल विकास सहित 14 क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संगठनों को सम्मानित किया जाएगा।

सम्मान का स्वरूप एवं पुरस्कार राशि
1. छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान- व्यक्तिगत 1 पुरस्कार 2.50 लाख रुपए, संगठन 1 पुरस्कार 5.00 लाख रुपए
2. सामाजिक कार्य क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए
3. साहित्य क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए
4. नवाचार एवं उद्योग क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए 5. शिक्षा क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए
6. खेल क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए  7. पर्यावरण क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए 8. महिला एवं बाल विकास क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए 9. मीडिया क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए 10. स्वास्थ्य क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए 11. विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए 12. दिव्यांगजन सशक्तिकरण क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए
13. कला, संगीत एवं सांस्कृतिक क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए एवं 14. लोककला क्षेत्र (व्यक्तिगत) 1.00 लाख रुपए

व्यक्तिगत श्रेणी के लिए पात्रता
आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य।आयु सीमा 15 से 29 वर्ष कृ 01 अप्रैल को न्यूनतम 15 वर्ष पूर्ण एवं 31 मार्च को अधिकतम 29 वर्ष से कम आयु।

संगठन श्रेणी के लिए पात्रता
संगठन छत्तीसगढ़ सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1973 के तहत पंजीकृत होना चाहिए। संगठन के पास स्पष्ट नियमावली, मार्गदर्शिका एवं शक्तियों/कर्तव्यों के साथ वैध प्रबंध निकाय होना आवश्यक।

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
इच्छुक व्यक्ति और संगठन 30 नवंबर 2025 शाम 5ः00 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय, कलेक्टोरेट परिसर, अम्बिकापुर से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते है।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं